Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kanpur News: बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबे परिवार के 7 लोग; 3 गंभीर

Kanpur News: बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबे परिवार के 7 लोग; 3 गंभीर

Newstrack 1 week ago

Kanpur News: मंगलपुर थाना क्षेत्र के इकरामपुर गांव के खांतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

छत के मलबे में सो रहे एक ही परिवार के सात लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य चारपाइयों पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक जर्जर हो चुकी कच्ची छत भरभराकर गिर गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला।सूचना मिलते ही एंबुलेंस सेवा भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर ले जाया गया।

हादसे में घायल हुए लोग

रामकली (55 वर्ष), लक्ष्मी (30 वर्ष), सीता (28 वर्ष), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14 वर्ष), प्रतिज्ञा (6 वर्ष), मानवी (3 वर्ष), आरोही (3 वर्ष) अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अन्य चार घायलों का इलाज सीएचसी डेरापुर में चल रहा है।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कच्ची छत गिरने से सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं, मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi