Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kartavya Film: सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य, जानिए कब होगी रिलीज

Kartavya Film: सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य, जानिए कब होगी रिलीज

Newstrack 5 months ago

Kartavya Film: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं, ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहें हैं। फिलहाल, सैफ अली खान के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी नई फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है, जिसका टाइटल "कर्तव्य" है, सैफ अली खान की इस फिल्म से उनका धमाकेदार पोस्टर भी जारी कर दिया गया है और रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है, आइए जानते हैं सैफ अली खान की इस फिल्म को दर्शक कब और कहां देख सकेंगे|

कर्तव्य से सैफ अली खान का धमाकेदार लुक जारी

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म "कर्तव्य" (Kartavya On Netflix) के जरिए दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार हैं, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है, जी हां! शाहरुख खान ने कर्तव्य मूवी (Kartavya Poster) का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिवील किया, क्योंकि इस फिल्म को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के तले बनाया गया है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने कर्तव्य मूवी से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "कर्तव्य के इस चक्रव्यूह में, हर फैसला एक इम्तिहान होगा... कर्तव्य देखिए 15 मई को सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" वहीं अब सैफ अली खान के लुक के बारे में बताएं तो वे पुलिस की वर्दी में नजर आ रहें हैं, उनके चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहें हैं। दर्शक सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, और कॉमेंट बॉक्स में अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं|

कर्तव्य स्टार कास्ट

सैफ अली खान के साथ ही अपकमिंग फिल्म कर्तव्य (Kartavya Star Cast) में संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन, मनीष प्रकाश चौधरी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'भक्षक' फेम पुलकित ने किया है, फिल्म नेटफ्लिक्स पर 15 मई से स्ट्रीम होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi