Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Karuppu On OTT: अब घर बैठे देखिए सूर्या की करुप्पु, OTT रिलीज डेट हुई तय, बॉक्स ऑफिस पर छापे खूब नोट

Karuppu On OTT: अब घर बैठे देखिए सूर्या की करुप्पु, OTT रिलीज डेट हुई तय, बॉक्स ऑफिस पर छापे खूब नोट

Newstrack 5 days ago

Karuppu OTT Release Date: तमिल सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, जी हां! करुप्पु 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक ये फिल्म थिएटरों में लगी हुई है, इसने सिर्फ देश भर में नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद, अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी धूम मचाने को तैयार है, यानी कि जिन दर्शकों ने इस फिल्म को थिएटर में देखने का मौका मिस कर दिया है, वे जल्द ही इसे घर बैठे देख सकेंगे, क्योंकि मेकर्स ने karuppu की ओटीटी रिलीज डेट रिवील कर दी है।

ओटीटी प्लेटफार्म पर कब आएगी करुप्पु

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु ने 2026 की हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा चुकी ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। करुप्पु 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। जहां थिएटरों में सिर्फ तमिल भाषा में रिलीज हुई थी, वहीं ओटीटी पर ये कई भाषाओं में अवेलेबल होगी, जी हां! तमिल के साथ, दर्शक इसे हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी देख सकेंगे।

करुप्पु फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु ने रिलीज के साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कर लिए, जी हां! ये फिल्म 2026 की बिगेस्ट तमिल ओपनर बन चुकी है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताएं तो इसने 304.14 करोड़ का कुल बिजनेस किया। इस फिल्म में भारत में नेट कलेक्शन 193.40 करोड़ रुपए रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 223.54 करोड़ रुपए रहा।

करुप्पु फिल्म के बारे में

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' की कहानी के बारे में बताएं तो ये एक फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जो भ्रष्ट सिस्टम को ठीक करने का जिम्मा उठाता है। सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा इस फिल्म में योगी बाबू, स्वासिका, नट्टी सुब्रमण्यम और इंद्रन्स जैसे कलाकार हैं। RJ बालाजी द्वारा फिल्म को निर्देशित किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi