Dailyhunt
Karuppu Review: एक साहसी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति की कहानी, जाने कैसी है करुप्पु मूवी

Karuppu Review: एक साहसी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति की कहानी, जाने कैसी है करुप्पु मूवी

Newstrack 4 days ago

Karuppu Movie Review: साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म Karuppu इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस बार फिल्म सूर्या की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की वजह से चर्चा में हैं।

क्योंकि तृषा कृष्णन का नाम लगातार तमिलनाडु के सीएम Thalapathy Vijay के साथ जुड़ रहा है। बता दे कि थलापति विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म के लिए स्पेशल स्क्रिनिंग की मंजूरी सुबह 9 बजे दे दी थी। लेकिन निर्माताओं की ओर से वित्तीय समस्याओं के कारण, करुप्पु मूवी के सुबह 9:00 बजे और सुबह 9:30 बजे के शो रद्द कर दिए गए हैं। सभी बुकिंग के लिए रिफंड की प्रक्रिया आधी रात को ही शुरू कर दी गई थी और जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही दोपहर और मैटिनी के शो रद्द कर दिए गए हैं। Karuppu Movie शाम को होगी रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म की कहानी और दर्शकों को कितनी आने वाली है पसंद

तृषा कृष्णन और सूर्या की करुप्पु मूवी रिव्यू ( Suriya Trisha Krishnan Karuppu Movie Review In Hindi)-

सूर्या की ये पहली फिल्म है। जोकि 2026 में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी हैं। खबरों के मुताबिक, हाल ही में हुई देरी के बाद 'करुप्पु मूवी' आज शाम के शो से दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि शुरुआती स्क्रीनिंग से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म की शुरुआत दमदार होगी। खबरों के मुताबिक, 'करुप्पू' में देरी का कारण फाइनेंसर के साथ बकाया भुगतान का लंबित होना था। अब यह मामला सुलझ गया है, क्योंकि सूर्या ने हस्तक्षेप करके बकाया चुकाने की जिम्मेदारी ले ली है।

Karuppu Movie की कहानी एक बेहद पारंपरिक गांव में रची-बसी करप्पू फिल्म एक ऐसे साहसी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति की कहानी है, जो बढ़ती अशांति के दौर में अपने लोगों का रक्षक बनकर खड़ा होता है। फिल्म में सूर्या ने दो किरदार प्ले किया है। कुछ लोग उसका आदर करते हैं तो वहीं कुछ लोग उनसे डरते हैं। वह एक ऐसे संघर्ष का केंद्र बन जाता है। जो समुदाय की शांति और मूल्यों को खतरे में डालता है। जैसे-जैसे छिपे हुए सच सामने आने लगते हैं। लंबे समय से दबी हुई दुश्मनी और व्यक्तिगत विश्वासघाट उजागर होते हैं। जिनको शक्तिशाली दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही परिवार, आस्था और कर्तव्य से जुड़ी भावनात्मक चुनौतियों से भी जूझना पड़ता है। उसकी यात्रा गाँव की करप्पुसामी के प्रति श्रद्धा से गहराई से जुड़ी हुई है। जो कहानी में भावनात्मक संतुलन और मजबूती लाने का काम करता है। करप्पू मूवी की कहानी में तीव्र एक्शन दृश्यों, नाटकीय टकरावों और मार्मिक क्षणों के माध्यम से आगे बढ़ती है। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित करप्पू ग्रामीण परंपराओं को व्यावसायिक कहानी कहने के कतरीके से साथ जोड़ती है। सूर्या के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म न्याय, बलिदान और मुक्ति जैसे विषयों को एक रोमांचक और भावनात्मक रूप से आवेशित परिवेश में खुद को दर्शाती है।

तो वहीं करुप्पु मूवी का एक्स पर भी रिव्यू आना शुरू हो गया है। कुलदीप गढ़वी की एक पोस्ट में लिखा था, "मैंने अभी-अभी सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग में #KaruppuMovie देखी और यह फिल्म दिल को छू गई। जनमानस, भावनाओं, कल्पना और सामाजिक नाटक का एक शानदार मिश्रण, जिसमें तालियां बजाने लायक कई पल हैं। #Suriya ने दमदार अभिनय किया है.. #TrishaKrishnan ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया है.. ब्लॉकबस्टर #Karuppu"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi