Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कौन हैं Namit Malhotra ? जिन्होंने बनाई है 4000 करोड़ बजट वाली Ramayana Movie, जाने इनके बारे में

कौन हैं Namit Malhotra ? जिन्होंने बनाई है 4000 करोड़ बजट वाली Ramayana Movie, जाने इनके बारे में

Newstrack 2 months ago

Ramayana Movie Producer Namit Malhotra: भारतीय प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा जो इन दिनों अपकमिंग फिल्मों रामायण पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। बता दे कि रामायण मूवी का टीजर हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है।

फिल्म के टीजर में वीएफएक्स का काफी बेहतरीन तरीके से प्रयोग किया गया है। Namit Malhotra ने रामायण मूवी को प्रोड्यूस किया है। उन्होंने फिल्म में भारी-भरकम बजट लगाया है। जोकि 4000 करोड़ रूपए के करीब बताया जा रहा है। जिसकी वजह से फिल्म एक अलग लेवल पर पहुँच गई है। चलिए जानते हैं कौन हैं Namit Malhotra

रामायण मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा कौन हैं (Who Is Ramayana Movie Producer Namit Malhotra)-

नमित मल्होत्रा ​​एक फिल्म निर्माता और बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। अपनी प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज के माध्यम से, वे वर्तमान में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनमें शामिल हैं: भारतीय अभिनेता-निर्माता यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से निर्मित भारतीय महाकाव्य 'रामायण' मूवी पर काम कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा निर्माता नरेश मल्होत्रा ​​( शहंशाह ) के बेटे और सिनेमैटोग्राफर एमएन मल्होत्रा ​​( झांसी की रानी ) के पोते हैं। नमित मल्होत्रा का जन्म मुंबई में 2 अप्रैल, 1976 में हुआ है। नमित मल्होत्रा ने प्राइम फोकस बनाने से पहले अपने पिता के गैराज से संचालित होने वाली वीडियो वर्कशॉप नामक कंपनी शुरू करके अपने करियर की शुरुआत की थी।

2014 में नमित ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो डबल नेगेटिव का अधिग्रहण किया, जिसका उन्होंने नाम बदलकर डीएनईजी कर दिया और इसे उत्तरी अमेरिका, यूरोप, भारत और ऑस्ट्रेलिया में पुरस्कार विजेता विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन स्टूडियो के वैश्विक नेटवर्क के रूप में विकसित किया। नमित मल्होत्रा फिल्म निर्माण परिवार की तीसरी पीढ़ी है। इनका सफर 1995 में मुंबई में एक गैराज में शुरू हुआ, जिसमें एक सिंगल एप्पल मैक कंप्यूटर और एक ऐसा विजन था जिसने उनके कंप्यूटर ग्राफिक्स कोर्स के तीन ट्यूटर्स को उनके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दस साल बाद, नमित ने अपनी कंपनी- प्राइम फोकस- को भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई तकनीकी नवाचार किए और भारत की सबसे बड़ी स्वतंत्र मीडिया सेवा कंपनी का निर्माण किया।

रामायण मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की पत्नी कौन हैं (Ramayana Movie Produceer Namit Malhotra Wife)-

रामायण मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की पत्नी का नाम एमी मल्होत्रा है। जिनके जन्मदिन पर उन्होंने उनको विश किया था।

रामायण मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा नेट वर्थ (Ramayana Movie Producer Namit Malhotra Net Worth)-

रामायण मूवी के निर्माता और विज़ुअल इफेक्ट्स कंपनी डीएनईजी के सीईओ नमित मल्होत्रा ​​की अनुमानित कुल संपत्ति ₹9,204 करोड़ रूपए के करीब है।

नमित मल्होत्रा के कितने बच्चे हैं (Namit Malhotra Children)-

रामायण मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के दो बेटे हैं, जिनका नाम राघव और राघवीर है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi