Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या राजनीतिक कारणों की वजह से Thalapathy Vijay की Jana Nayagan Movie हुई लीक?

क्या राजनीतिक कारणों की वजह से Thalapathy Vijay की Jana Nayagan Movie हुई लीक?

Newstrack 2 months ago

Jana Nayagan Laeked: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म जना नायगन जोकि जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कानूनी कार्यवाही के चलते फिल्म की रिलीज डेट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ये Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म थी। उन्होंने राजनीति में आते ही अनॉउंस कर दिया था कि Jana Nayagan उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है। Jana Nayagan से थलापति विजय को काफी ज्यादा उम्मीद थी। फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। इस फिल्म के लिए थलापति विजय के फैंस भी काफी उत्साहित थे। क्योंकि ये उनके सुपरस्टार की आखिरी फिल्म थी। लेकिन अब जाकर Thalapathy Vijay और Jana Nayagan फिल्म के निर्माता को बहुत बड़ा घाटा हुआ है। क्योंकि उनकी फिल्म Jana Nayagan ऑनलाइन लीक हो गई है। जिसके वीडियोज लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे लीक हुई थलापति विजय की Jana Nayagan फिल्म ॉ

थलापति विजय की जना नायगन ऑनलाइन हुई लीक (Thalapathay Vijay Last Movie Jana Nayagan Leak Online)-

थलापति विजय को विधानसभा चुनाव के पहले ही बहुत बड़ा झटका लगा है। बता दे कि उनकी फिल्म जना नायगन जिसके लिए वो और उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। कहा जा रहा था कि ये थलापति विजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। क्योंकि ये Thalapathy Vijay की बतौर एक्टर लीड रोल ये आखिरी फिल्म है।

फिल्म को लेकर लगातार कानून कार्यवाही की वजह से सीबीएफसी द्वारा प्रमाणन पत्र नहीं सौंपा जा रहा था। जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट में लगातार बदलाव होते हुए नजर आए और फिल्म अनिश्चित काल के लिए टल गई। लेकिन अचानक से फिल्म रिलीज होने से पहले ही पायरेटेड साइटों पर एचडी प्रिंट में लीक कर दी गई है। जिसे दर्शक डॉउनलोड करके ऑनलाइन देख रहे हैं। और उसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जना नायगन क्यों हुई लीक ( Why Did Thalapathy Vijay Last Movie Jana Nayagan Leak)-

बता दे कि थलापति विजय की फिल्म जना नायगन जोकि उनकी विदाई के रूप में आखिरी फिल्म थी। उसको ऑनलाइन किसी ने पायरेटेड साइट पर लीक कर दी है। लेकिन किसने लीक की है और क्यों लीक की है इसपर तो ऑफिशियल बयान नहीं सामने आया है। लेकिन इस फिल्म के लीक होने से थलापति विजय और फिल्म के निर्माताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

तो वहीं फिल्म के लीक होने की वजह कई यूजर के अनुसार राजनीति हो सकती है। क्योंकि खुद भी थलापति विजय ने अपने एक भाषण में विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा था कि- "उन्होंने प्रतिबंध लगा दिया है।"#जननायगनलेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं हुई। फिर उन्होंने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पारित की, लेकिन वह भी कारगर नहीं हुई। और अंत में, इतने वर्षों के इंतजार के बाद, चुनाव के दौरान उन्होंने मेरे खिलाफ आरोप फैलाए (निजी जीवन से जुड़ा मुद्दा), लेकिन वह भी काम नहीं आया। जैसा कि आप इस पोस्ट में देख सकते हैं।"

इसी बीच, तमिल फिल्मों को अवैध रूप से रिलीज करने के लिए कुख्यात एक पायरेसी वेबसाइट ने एक नोट साझा करते हुए बताया कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर जना नायकन को रिलीज करने से क्यों परहेज करेंगे। शुरुआत में, फिल्म निर्माताओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे क्लिप्स को हटा दिया। लेकिन जल्द ही, फिल्म का एचडी वर्जन पायरेटेड साइटों पर उपलब्ध हो गया। TamilMV वेबसाइट ने एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, "हम अभिनेता से जुड़े मौजूदा राजनीतिक मुद्दों से अवगत हैं। हमारी नीति के अनुसार, हम फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही सामग्री अपलोड करते हैं। फिल्म को आधिकारिक रिलीज से पहले यहां अपलोड नहीं किया जाएगा।" हालांकि फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लीक हुए क्लिप्स को हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन कई लोगों ने पूरी फिल्म के लीक होने पर चिंता व्यक्त की है।

थलापति विजय जना नायगन मूवी कंट्रोवर्सी ( Thalapathy Vijay Jana Nayagan Movie Controversy)-

थलापति विजय की फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा कुछ दृश्यों पर चिंता जताए जाने के बाद निर्धारित तिथि से कुछ दिन पहले स्थगित कर दी गई थी, क्योंकि इन दृश्यों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती थी। इसके बाद, फिल्म निर्माताओं ने प्रमाणन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। हालांकि, जना नायगन के निर्माताओं और सीबीएफसी के बीच एक महीने तक चले कानूनी गतिरोध के बाद , टीम ने मामला वापस लेने और फिल्म को समीक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत करने पर सहमति जताई। टीम के एक सदस्य के बीमार होने की वजह से फिल्म की स्क्रिनिंग को रोक दिया गया था।

जना नायगन कब रिलीज होगी (Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan Release Date)-

केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'जना नायकन' फिल्म में राजनीतिक संदेश निहित हैं। थलपति विजय के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम मेनन, प्रकाश राज और प्रियमणि भी हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही मंजूरी मिलने की संभावना है। देरी का एक कारण यह भी है कि विजय आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को कंफर्म नहीं किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi