Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Update: एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, वैसे तो सीरियल में लगातार नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं, जिससे ऑडियंस का मनोरंजन हो रहा है, लेकिन अब एक ऐसा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लगेगा, जी हां!
क्योंकि जहां एक तरफ ऋतिक और मुन्नी की शादी के जश्न शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी ओर सीरियल में सुसाइड का हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है, आइए विस्तार से बताते हैं।
सीरियल में आएगा चौंकाने वाला ट्विस्ट
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा होगा, जी हां! एक तरफ जहां ऋतिक अपने प्यार मुन्नी संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बेहद एक्साइटेड है और पूरा घर भी इसकी खुशियां मना रहा है, वहीं इन खुशियों को जल्द ही नजर लगने वाली है। ऋतिक और मुन्नी की मेहंदी फंक्शन के बीच शांति निकेतन में बड़ा तमाशा होगा।

शांति निकेतन में एक तरफ ऋतिक और मुन्नी की मेहंदी हो रही होती है, तभी करण और नंदिनी के झगड़े से परेशान उसकी बेटी समायरा आत्महत्या करने जाती है, हालांकि ऋतिक उसे देख देख लेता है और वो समायरा के पीछे जाता है, लेकिन समायरा भागते हुए छत पर चढ़ जाती है और वहां से छलांग लगाने वाली होती है कि सभी घरवालों की नजरें भी समायरा भी पड़ती है, सभी समायरा को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की नहीं सुनती, ऋतिक समायरा को रोकता रहता है, लेकिन समायरा कहती है कि कोई भी आगे आएगा तो वो कूद जाएगी। अब देखना होगा कि क्या समायरा कूद जाएगी या फिर ऋतिक उसे बचाने वाला कामयाब हो जाएगा।
समायरा के सुसाइड की कोशिश के बाद सभी घरवालों के सामने करण और नंदिनी के रिश्ते का भी सच आ जाएगा, पता चलेगा कि दोनों तलाक लेने वाले हैं, जिससे सभी को बड़ा झटका लगने वाला है, दूसरी तरफ गौतम भी नाराज होकर वहां से चला गया है, अब देखना होगा कि तुलसी अपने इस टूटते परिवार को कैसे बचाएगी, क्या वो करण और नंदिनी के तलाक को रोक पाएगी।

