Lala Amarnath Biopic: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर लाला अमरनाथ की बॉयोपिक पर काम करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने थ्री इंडियट्स सीक्वल को अभी साइड में रख दिया है।
इस फिल्म के लिए आमिर खान पूरी तरह तैयारी कर चुके हैं। तो वहीं एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान से पहले लाला अमरनाथ की बॉयोपिक पर शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी काम करने जा रहे थे। लेकिन ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। इन सबके बीच आमिर खान अब लाला अमरनाथ की बॉयोपिक पर काम करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं लाला अमरनाथ कौन थे
लाला अमरनाथ कौन थे (Who Was Lala Amarnath In Hindi)-
लाला अमरनाथ का जन्म 11 सितंबर 1911 को पंजाब के कपूरथला में जन्मे नानिक अमरनाथ भारद्वाज ने 1933 में बॉम्बे जिमखाना में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट पदार्पण मैच में 118 रन बनाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की विस्फोटक शुरूआत की है। हालांकि उनके शुरूआती करियर में विवाद भी शामिल थे। 1936 के इंग्लैंड दौरे के दौरान, टीम के कप्तान ने कथित अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें घर भेज दिया था।
इन शुरूआती असफलताओं के बावजूद, वे स्वतंत्रतोत्तर युग की एक महत्वपूर्ण हस्ती बन गए। लाला अमरनाथ ने 1947-1948 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम की कप्तानी की और बाद में 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को ऐतिहासिक पहली टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाई थी। खेल के अलावा, अमरनाथ ने प्रबंधक, राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष और एक सम्मानित प्रसारक के रूप में भी कार्य किया।
लाला अमरनाथ की विरासत उनके बेटों मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ के माध्यम से आगे बढ़ी, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधत्व किया और मोहिंदर नेन 1983 विश्व कप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल में उनके अपार योगदान के लिए, लाला अमरनाथ को 1991 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 5 अगस्त 2000 को 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
अब आमिर खान इनकी बॉयोपिक पर काम करने जा रहे हैं। जिसका टाइटल ललकारा रखा गया है। इससे पहले लगान में आमिर खान को क्रिकेटर की भूमिका में देखा गया था। लेकिन लगान में उन्होंने एक गाँव के रूप में फिल्म में काम किया था।

