Maa Behen Release Date: नेटफ्लिक्स द्वारा साल की शुरुआत में ही अपकमिंग फिल्मों और सीरीज से पर्दा उठा दिया गया था, नेटफ्लिक्स ने एक साथ कई फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया था, जिसमें से एक माधुरी दीक्षित की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म "मां बहन" भी थी।
माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और धारणा dyrga भी नजर आएंगी, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान भी आज कर दिया गया, नेटफ्लिक्स के ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पर मां बहन का टीजर जारी कर रिलीज डेट का ऐलान किया गया, आइए जानते हैं।
कब रिलीज होगी मां बहन फिल्म
Netflix की फिल्म मां बहन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जब इस फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया था, तो माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा की जबरदस्त तिकड़ी देखने को मिली थी, वहीं अब आज नेटफ्लिक्स ने नया धमाकेदार टीजर जारी करते हुए रिलीज डेट का खुलासा कर दिया।

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर मां बहन का टीजर जारी किया, इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, "धक धक हो रहा है, तारीख नोट कर लो... देखिए मां बहन 4 जून को सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" टीजर के बारे में बताएं तक इसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा एक लाश को ठिकाने लगाने में लगीं हुईं हैं, तीनों लाश को घसीटते हुए ले जाते दिखाईं दे रहीं हैं। यहां देखें टीजर -
मां बहन स्टार कास्ट
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा के साथ कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मां बहन में रवि किशन भी लीड रोल में हैं, बता दें तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा इस फिल्म में माधुरी दीक्षित की बेटी का रोल अदा कर रहीं हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्हें विद्या बालन अभिनीत "तुम्हारी सुलु" और "दलदल" के लिए जाना जाता है, माधुरी दीक्षित की ये सीरीज 4 जून को रिलीज हो रही।

