Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महाकुंभ वाले IITian बाबा बने दूल्हा! इंजीनियर पत्नी संग करेंगे धर्म का प्रचार, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

महाकुंभ वाले IITian बाबा बने दूल्हा! इंजीनियर पत्नी संग करेंगे धर्म का प्रचार, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Newstrack 6 months ago

Mahakumbh IITian Baba wedding: धर्म और आध्यात्म के रास्ते पर चलने वाले युवा संत अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। महाकुंभ के दौरान अचानक सुर्खियों में आए अभय सिंह, जिन्हें लोग 'IITian बाबा' के नाम से जाना जाता हैं, ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

इस अनोखी शादी ने सोशल मीडिया और धार्मिक जगत में खासा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

19 फरवरी को रचाई शादी

जानकारी के मुताबिक, मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह के बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली, जिससे उनके संबंध को कानूनी मान्यता मिल गई। शादी के बाद यह दंपति फिलहाल धर्मशाला में रह रहा है और हाल ही में हरियाणा के झज्जर में अपने परिवार से मिलने भी पहुंचा।

अभय सिंह के जीवन सफर रहा प्रेरणादायक

अभय सिंह का जीवन सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे से पढ़ाई की, लेकिन उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों को छोड़कर उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग को चुना। उनका मानना है कि जीवन का असली मकसद आत्मज्ञान और समाज की सेवा है। इसी सोच के साथ उन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बनाकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में खुद को समर्पित कर दिया।

वहीं, उनकी जीवनसंगिनी प्रतीका भी एक शिक्षित और आधुनिक सोच रखने वाली इंजीनियर हैं, जिन्होंने आध्यात्म के रास्ते पर अभय सिंह का साथ देने का फैसला किया। यह जोड़ी आज के समय में आधुनिक शिक्षा और पारंपरिक मूल्यों का एक अनोखा संगम प्रस्तुत कर रही है।

दोनों सनातन धर्म, योग और आध्यात्म का प्रचार करेंगे

अभय सिंह और प्रतीका ने बताया कि वे आगामी वक़्त में मिलकर सनातन धर्म, योग और आध्यात्म के प्रसार के लिए काम करेंगे। उनका मकसद युवाओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन की तरफ प्रेरित करना है। वे विभिन्न माध्यमों जैसे प्रवचन, सोशल मीडिया और आध्यात्मिक शिविरों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।

बता दे, इस अनोखी प्रेम और आध्यात्मिक साझेदारी की कहानी ने लोगों के बीच नई चर्चा को जन्म दिया है। जहां एक तरफ यह विवाह पारंपरिक और आधुनिक जीवन के बीच संतुलन का उदाहरण बन रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ यह युवाओं को अपने जीवन के उद्देश्य पर विचार करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi