Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mainpuri News: भोगांव में सात ग्रामीण सड़कों को मिली मंजूरी, 9.71 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mainpuri News: भोगांव में सात ग्रामीण सड़कों को मिली मंजूरी, 9.71 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Newstrack 1 week ago

CJP Protest Viral Girl Rhiya Ahir: जुलाई महीने में हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई की रिया अहीर रातों रात वायरल हो गईं थीं, पूरे सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।

उन्होंने मुंबई में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की वैन रोकी थी, उनकी हिम्मत की हर किसी ने तारीफ की थी। प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर को बिग बॉस 20 का ऑफर मिला है, उनका प्रोमो भी सामने आ गया है, रिया अहीर का कंपटीशन लव गिल से हो रहा है, दोनों में से दर्शक जिसे सबसे अधिक वोट देंगे वो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेगा। रिया अहीर के बिग बॉस 20 में एंट्री को लेकर जैसे ही खबरें आईं, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा, जिसके बाद अब उन्होंने खुद सफाई दी है।

रिया अहीर हुईं ट्रोल

रिया अहीर को यूजर्स सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, उन पर बहुत से मीम भी बन रहें हैं, यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस का ऑफर मिलना इतना आसान है, बस प्रोटेस्ट में शामिल होना।था। वहीं रिया अहीर को भी लोगों ने अपने घेरे में ले लिया है, यूजर्स का कहना है कि और ये लोग स्टूडेंट्स के साथ लड़ रहे थे। वहीं किसी ने कहा कि अच्छा ये सब ड्रामा सिर्फ बिग बॉस के लिए था। इसी तरह इंटरनेट पर यूजर्स रिया अहीर को खूब खरी खोटी सुना रहें हैं, जिसके बाद रिया अहीर ने खुद अपना वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी, आइए जानते है रिया अहीर ने क्या कहा।

रिया अहीर ने वीडियो में एक फैन के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें लिखा है - "रिया कोई एक्टिविस्ट नहीं हैं और न ही यह उनका पेशा है। वह केवल एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जो संयोगवश वायरल हो गया। इसके बाद लोग उनसे यह उम्मीद करने लगे कि वह सामाजिक कार्यों को ही अपना करियर बना लेंगी। जबकि असल में वह पेशे से एक अभिनेत्री, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। फैंस के उस संदेश में आगे कहा गया था कि यदि उन्हें भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक में शामिल होने का अवसर मिल रहा है तो वह उसे भला क्यों छोड़ेंगी? हर किसी को अपना करियर बनाने और अपनी आजीविका कमाने का पूरा हक है।"

रिया ने इसी कमेंट के लिए कहा कि ये कमेंट उनकी स्थिति को पूरी तरह से बयां करता है। उन्होंने साफ किया कि वह हमेशा सही चीजों के साथ खड़े होने की इच्छा रखती हैं, लेकिन इसके साथ ही वह एक कलाकार भी हैं। जब भी उन्हें अभिनय या करियर से जुड़ा कोई बेहतरीन मौका मिलेगा, वह उसे जरूर स्वीकार करेंगी। रिया ने यह भी खुलासा किया कि जंतर-मंतर वाले जिस वीडियो से उन्हें इतनी पॉपुलरिटी मिली, उससे उन्होंने एक भी रुपया नहीं कमाया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से थिएटर में कर रहीं है, महज साढ़े चार साल की उम्र से वो थिएटर कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वैन के सामने खड़े होने के बाद मुझे ऐसा मौका मिल रहा है तो मैं क्यों नहीं करूंगी, पापा पेट का सवाल है, मुझे अपनी जिंदगी में सब कुछ करना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi