Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mainpuri News: मैनपुरी में बेटियों ने डीएम को बांधी राखी, पढ़ाई और सपनों को पूरा करने का मिला संदेश

Mainpuri News: मैनपुरी में बेटियों ने डीएम को बांधी राखी, पढ़ाई और सपनों को पूरा करने का मिला संदेश

Newstrack 1 week ago

Chandauli News: आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, अचूक सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चंदौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार (28 अगस्त 2026) को पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल तथा अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर द्वारा संयुक्त रूप से थाना मुगलसराय कस्बा एवं संवेदनशील पड़ाव चौराहा क्षेत्र में सघन पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का धरातलीय सत्यापन करते हुए भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए।

​प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त बाजारों का निरीक्षण

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा प्रमुख चौराहों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।

सुगम यातायात व्यवस्था व रूट डायवर्जन के निर्देश

त्योहार के अवसर पर आमजन एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया। पड़ाव चौराहे एवं मुगलसराय कस्बा क्षेत्र में यातायात के सुचारू संचालन हेतु रूट डायवर्जन व व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए, ताकि जनपद में कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

एंटी-रोमियो स्क्वाड सक्रिय, महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बहनों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एंटी-रोमियो स्क्वाड के साथ-साथ सादे वस्त्रों में महिला पुलिस कर्मियों को मुस्तैद किया गया है, ताकि मनचलों पर पैनी नजर रखी जा सके और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

​संदिग्धों की चेकिंग हेतु चेकपॉइंट्स पर सतर्कता

कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए प्रमुख चेकपॉइंट्स एवं पिकेट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा लावारिस वस्तुओं की त्वरित एवं गहन जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

​जनता से शालीन व्यवहार और त्वरित रिस्पॉन्स का आदेश

ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आम नागरिकों के साथ अत्यंत शालीन व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। साथ ही, किसी भी आकस्मिक घटना या सूचना पर पुलिस का 'रिस्पॉन्स टाइम' न्यूनतम रखने के सख्त निर्देश दिए गए। ​चंदौली पुलिस जनपदवासियों को आश्वस्त करती है कि रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा व सजगता के साथ कटिबद्ध है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi