Dailyhunt
Mainpuri News: मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला, बेटी को करंट देने का आरोप

Mainpuri News: मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला, बेटी को करंट देने का आरोप

Newstrack 1 week ago

मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला, बेटी को करंट देने का आरोप (Photo- Newstrack)

Serious case of dowry harassment in Mainpuri, daughter accused of electrocution

Mainpuri News: मैनपुरी जनपद में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

एक मां ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गनासपुर का है। यहां की निवासी कुसमा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले नगला जंगी गोविंदपुर निवासी राजीव के साथ पूरे रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान किया जाने लगा।

कुसमा देवी का आरोप है कि उनकी बेटी का पति राजीव, सास संतरा देवी और अन्य ससुरालजन आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष द्वारा पैशन प्रो बाइक की मांग की जा रही थी, जिसे पूरा न करने पर बेटी के साथ क्रूरता की जा रही है। मां ने यह भी बताया कि होली के दिन उनकी बेटी को करंट लगाया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

पीड़िता की मां के अनुसार, पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को मायके वालों से बात तक नहीं करने दी जा रही है। जब वह अपनी बेटी से मिलने ससुराल पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाना भोगांव में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

आखिरकार परेशान होकर कुसमा देवी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi