Dailyhunt
Mainpuri News: मैनपुरी में सपा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

Mainpuri News: मैनपुरी में सपा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

Newstrack 1 week ago

मैनपुरी में सपा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर (Photo- Newstrack)

SP district executive meeting held in Mainpuri, emphasis on strengthening organization

Mainpuri News: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर शनिवार को जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य (पूर्व मंत्री) ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनारायण बाथम द्वारा किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति भी बनाई गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा उन्हें पार्टी मंच तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश काठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, लक्ष्मी यादव, डी.पी. यादव, देवेंद्र सविता, विजय काठेरिया, ज्योति मैसी, उमाशंकर यादव, सतीश यादव, राहुल यादव, औसान सिंह पाल, जयवीर सिंह, अशोक चौहान, सुमन दिवाकर, हेमराज सिंह, महावीर सिंह जाटव, गोविंद यादव, राजेश काठेरिया, लोही कमल वर्मा, गोपाल दास लोही, अतुल यादव, संतोष यादव, सौरभ काठेरिया, अजब सिंह यादव, अखिलेश पाल, डॉ. रामकुमार यादव, श्रीमती सुमन यादव, खुशन सिंह वर्मा, एच. हाशमी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, महाराज सिंह शाक्य, हरिपाल सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, योगेंद्र सिंह पाल, जय सिंह कश्यप, रामगोपाल कश्यप, महेंद्र सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव, रामशरण यादव, रामवरन यादव, सुखवीर सिंह यादव, नृप चौधरी, आशु वर्मा, सत्येंद्र यादव, किशोर लाल शर्मा, दयाराम यादव, रावल सिंह यादव, प्रो. ए.के. पाल, महादीप शाक्य सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi