Rakhi Sawant On Mamata Banerjee: राखी सावंत अपने अजीबो गरीब बयान की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती है, जब भी उन्हें पपराजी द्वारा स्पॉट किया जाता है, वे कुछ ऐसी बातें बोल जाती हैं, या कुछ ऐसी हरकतें कर देती हैं कि उनका वीडियो चर्चा में आ जाता है, राखी सावंत कुछ भी बोलने से पहले जरा भी नहीं सोचती, जिस वजह से कई बार वे बुरी तरह ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन राखी सावंत का यही अंदाज उनके फैंस को पसंद भी आता है, वहीं अब राखी ने ममता बनर्जी की हार पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो गया है।
ममता बनर्जी की हार पर राखी सावंत का रिएक्शन
राखी सावंत मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन कहलाती हैं, उन्होंने बंगाल चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी पर तंज कसा, उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।
राखी सावंत ने बंगाल चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ओह भाई! ममता दीदी को इन्होंने पछाड़ दिया, ममता दीदी तो बेचारी बौखला गई है, ओह माय गॉड... बीजेपी तो भाई कमाल है, मोदी जी कमाल हैं, सबको गाड़ रहे हैं। कसम से... जहां मोदी जी होते हैं, वहां सब दफन हो जाते हैं। इतने सालों से ममता दीदी राज कर रहीं हैं, तो ठीक है दीदी थोड़ा आराम करिए, अब दीदी BJP को आने दो और कोलकाता को अच्छा बनाने दो। कोलकाता में अच्छा फिल्म सिटी बनाने दो, लोगों के लिए अच्छा रोजगार आएगा।"
राखी सावंत के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, "पहली बार इसने कुछ सही बोला है।" दूसरे ने लिखा, "बस इसलिए राखी का फैन हूं।" तीसरे ने लिखा, "राखी यार तुम अनस्टॉपबल हो।" चौथे ने लिखा, "राखी अपनी बातों से हमें कभी निराश नहीं करती।" ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स पढ़ने को मिल रहा है। बताते चलें कि राखी सावंत हाल ही में बिग बॉस मराठी सीजन 6 में नजर आईं थीं, जहां वे राकेश बापट को अपना दिल दे बैठी हैं, राखी राकेश बापट के लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर चुकीं हैं।

