Dailyhunt
Michael Jackson की मौत से 36 घंटे पहले का उनके डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखें

Michael Jackson की मौत से 36 घंटे पहले का उनके डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखें

Newstrack 4 days ago

Michael Jackson Dance Video: माइकल जैक्सन एक महान संगीतकार थे। उनको पॉप का राजा कहा जाता है। उनके डांंस और गानें की दुनिया दीवानी है। थ्रिलर जैसे एल्बम के साथ रिकॉर्ड बनाया है। तो वहीं मूनवॉक जैसे डांस स्टेप्स के लिए लोकप्रिय है।

तो वहीं अब जाकर Michael Jackson के जीवन पर फिल्म बनी है। जिसकी वजह से Michael Jackson एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुके हैं। तो वहीं इन सबके बीच Michael Jackson के निधन से 36 घंटे पहले का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माइकल जैक्सन के निधन से पहले डांस वीडियो हुआ वायरल (Michael Jackson Last Dance Video)-

Michael Jackson का जन्म 29 अगस्त 1958 को इंडियाना के गैरी के एक बड़े परिवार में हुआ था। Michael Jackson ने अपने करियर की शुरूआत पाँच साल की उम्र में की थी। उन्होंने अपने भाइयों के साथ Michael Jackson 5 में शामिल होकर 1969 में मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध किया और " जैसे हिट गाने प्रोड्यूस किए। माइकल जैक्सन को एमजे के नाम से भी जाना जाता है। माइकल जैक्सन ने काफी कम उम्र में लोकप्रियता हासिल की थी। तो वहीं माइकल जैक्सन का निधन 50 साल की उम्र में 25 जून 2009 में हुआ था। तो वहीं माइकल जैक्सन के निधन से 36 घंटे पहले उनके डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

23 जून 2009 को, माइकल जैक्सन लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में अपने "दिस इज़ इट" टूर के लिए रिहर्सल कर रहे थे। रिहर्सल में भी उनका अनुशासन, सटीकता और समर्पण बेजोड़ था, जो उनके पूरे करियर को परिभाषित करने वाले मानकों को दर्शाता था। वे पिछली सफलताओं पर निर्भर नहीं थे, बल्कि पूर्णता के लिए प्रयासरत थे। ठीक दो दिन बाद, 25 जून 2009 को, उनका निधन हो गया, और वे एक ऐसी अमर विरासत छोड़ गए जो दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

माइकल जैक्शन की मृत्यु कैसे हुई थी (Michael Jackson Death Reason)-

माइकल जैक्सन की मृत्यु 25 जून 2009 को 50 वर्ष की उम्र में प्रोपोफोल और अन्य शामक दवाओं के अत्याधिक सेवन से हुई, जिसके परिणामस्वरूप हृदय गति रूक गई। उनकी मृत्यु को हत्या करार दिया गया। जिसका कारण उनके निजी चिकित्सक डॉ. कॉनरैड मरे थे। जिन्होंने अनिद्रा के इलाज के लिए घर पर ही उन्हें शक्तिशाली बेहोशी की दवा दी थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi