Dailyhunt
Michael Jackson Last Photo: करोड़ों में बेची गई थी माइकल जैक्सन की आखिरी तस्वीर, आखिर क्या था ऐसा उस तस्वीर में

Michael Jackson Last Photo: करोड़ों में बेची गई थी माइकल जैक्सन की आखिरी तस्वीर, आखिर क्या था ऐसा उस तस्वीर में

Newstrack 2 weeks ago

Michael Jackson Last Photo: पॉप स्टार माइकल जैक्सन भले ही हमारे बीच नहीं हैं, उन्हें दुनिया को अलविदा कहे हुए कई साल बीत गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी माइकल जैक्सन का क्रेज कम नहीं हुआ है, जी हां!

पिछले कुछ दिनों से माइकल जैक्सन का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इसकी वजह उनकी बायोपिक है। माइकल जैक्सन की बायोपिक (Michael Jackson Biopic) हाल ही में रिलीज हुई है, जो दुनिया भर में जबरदस्त कमाई कर रही है। माइकल जैक्सन की बायोपिक Michael को भारत में भी बहुत पसंद किया जा रहा है, इसी बीच चलिए हम आपको माइकल जैक्सन के आखिरी फोटो के बारे में एक हैरान कर देने वाली बात बताते हैं, जिसके बारे में आप यकीनन नहीं जानते होंगे।

करोड़ों में बिकी थी माइकल जैक्सन की लास्ट फोटो

माइकल जैक्सन का 25 जून, 2009 को 50 वर्ष की आयु (Michael Jackson Age) में निधन हो गया था, उनके यूं अचानक निधन की खबर से पूरी दुनिया सदमे में डूब गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माइकल जैक्सन का निधन प्रोपोफोल (Propofol) और बेंजोडायजेपाइन (benzodiazepines) नामक दवाओं के ओवरडोज के कारण हुआ था। माइकल के निधन से दुनिया भर के फैंस सदमे में चले गए थे, क्योंकि उनके पीछे पूरी दुनिया ही पागल हुआ करती थी।

फिलहाल, अब आपको माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के आखिरी फोटो के बारे में दिलचस्प बात बताएं तो उनकी आखिरी फोटो करोड़ों में बिकी थी, जी हां! बताया जाता है कि माइकल की आखिरी फोटो OK मैगजीन को 4 करोड़ में बेची गई थी, जी हां! 4 करोड़ रुपए में। माइकल जैक्सन की ये तस्वीर एंबुलेंस के अंदर की थी, जिसे पपराजी द्वारा ली गई थी, माइकल की ये तस्वीर जब सामने आई थी, फैंस का दिल टूट गया था, वहीं OK मैगजीन को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था, क्योंकि लंबे समय तक लोगों के दिमाग से माइकल (Michael Jackson Last Video) की वो आखिरी तस्वीर निकल ही नहीं रही थी।

माइकल की यही आखिरी (Michael Jackson Last photo) फोटो थी, इसके बाद उनकी एक भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। तस्वीर में माइकल जैक्सन एंबुलेंस के अंदर स्ट्रेचर पर लेटे हुए थे, उनकी आंखें बंद थीं और मेडिकल स्टाफ उनकी मदद कर रहा था। OK मैगजीन ने कवर फोटो पर माइकल की ये आखिरी तस्वीर प्रकाशित की थी, जिसके लिए मैगजीन की उस दौरान खूब आलोचना हुई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi