Dailyhunt
Naagin 8 कब आएगा? बताया एकता कपूर ने, देखें वीडियो

Naagin 8 कब आएगा? बताया एकता कपूर ने, देखें वीडियो

Newstrack 1 week ago

Naagin 8 Update: एकता कपूर का सबसे प्रसिद्ध सुपरनैचुरल शो नागिन जिसके अबतक कुल 7 सीजन आ चुके हैं। एकता कपूर के नागिन सीजन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जोकि इस साल कलर्स टीवी पर बिग बॉस 19 के साथ अनॉउंस किया गया था।

नागिन सीजन 7 को लेकर दर्शकों के मन में सवाल था कि इस बार Naagin 7 में नागिन कौन बनेगा। प्रियंका चाहर चौधरी का नाम काफी समय से आ रहा था। जैसे ही एकता ने अनॉउंस किया कि प्रियंका ही नई नागिन हैं। फैंस काफी खुश हुए तो वहीं अब एकता कपूर ने Naagin 7 के बंद होने की और नागिन सीजन 8 कब आएगा इसपर अपडेट शेयर किया है।

नागिन सीजन 8 कब आएगा (Naagin Season 8 Release Date)-

एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 के साथ ही टीवी जगत पर एक बार फिर से एकता कपूर ने दर्शकों का दिल जीतने का काम किया है। इस बार की कहानी ड्रैगन और नागिन के टकराव की है। यही नहीं एकता कपूर ने ड्रैगन और नागिन को एक-दूसरे का कट्टर दुश्मन बताते हुए ये दर्शाया कि दोनों सगी बहने हैं। लेकिन ड्रैगन होने की वजह से राधिका को उसके घरवालों ने त्याग दिया था। और अनंता को दूसरे को दे दिया था ताकि वो उसका पालन-पोषण कर सके। लेकिन अब राधिका अपना बदला लेने के लिए आ गई है। जोकि आजकर नागिन 7 की कहानी में दिखाया जा रहा है। कैसे ड्रैगन नागिन के लिए परेशानियाँ खड़ी कर रही है।

तो वहीं एकता कपूर के शो नागिन सीजन 7 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो को टीआरपी भी अच्छी मिल रही है। इसके साथ ही एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर करके दर्शकों को शॉक्ड कर दिया है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही अपने सुपरनैचुरल शो Naagin 7 का आखिरी एपिसोड लेकर आएंगी। और इसके साथ ही नागिन 7 खत्म हो जाएगा। नागिन 7 के खत्म होने के साथ ही एकता कपूर ने एक खुशखबरी भी सुनाई है। एकता कपूर ने बताया है कि नागिन का सफर यहीं खत्म नहीं होने वाला है।

Naagin 7 के खत्म होने के बाद दर्शक इसके अगले सीजन यानि Naagin Season 8 के लिए तैयार रहे। एकता कपूर ने वीडियो जारी कर बताया कि Naagin 8 अगले साल दर्शकों को देखने को मिलेगा। जिससे ये क्लियर हो गया कि नागिन का नया सीजन नागिन सीजन 8, 2027 में एक बार फिर से कलर्स टीवी पर वापसी करेगा। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। कि एकता कपूर ने नागिन 7 को लेकर क्या अपडेट दिया है।

नागिन सीजन 7 कब खत्म होगा (Naagin 7 Going Air Off Date)-

नागिन सीजन 7 खत्म होने वाला है। इसके बारे में एकता कपूर ने जानकारी शेयर की है। तो वहीं एकता कपूर ने बताया कि नागिन सीजन 7 का आखिरी एपिसोड उनके जन्मदिन के अवसर पर आएगा। एकता कपूर का जन्मदिन 7 जून को मनाया जाएगा। इस दिन दर्शकों नागिन सीजन 7 का आखिरी एपिसोड कलर्स टीवी पर देखने को मिलेगा। नागिन सीजन 7 को खत्म होने में अभी लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय है। एकता कपूर ने ये भी बताया कि नागिन 7 में 48 एपिसोड बढ़ा दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi