Dailyhunt
नासिक में 'अशोक खरात' पार्ट-2! एक और दरिंदे का घिनौना कांड, मोबाइल से मिले 121 अश्लील वीडियो

नासिक में 'अशोक खरात' पार्ट-2! एक और दरिंदे का घिनौना कांड, मोबाइल से मिले 121 अश्लील वीडियो

Newstrack 1 month ago

Nashik Sex Scandal: महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया कथित 'भोंदू बाबा' अशोक खरात का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शहर में एक और बड़ा सेक्स और ब्लैकमेलिंग स्कैंडल उजागर हो गया है।

इस नए मामले ने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। सातपुर इलाके से जुड़े इस केस में 121 अश्लील वीडियो मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत 2 अप्रैल को हुई, जब 63 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति रवींद्र एरंडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांग रहे हैं। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला पूरी तरह पलट गया।

सातपुर पुलिस ने जब आरोपियों से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जब्त कर उनकी जांच की, तो उसमें 121 अश्लील वीडियो क्लिप बरामद हुईं। इन वीडियो को देखने के बाद पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि इनमें खुद शिकायतकर्ता रवींद्र एरंडे अलग-अलग महिलाओं के साथ दिखाई दे रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच का रुख बदल दिया और एरंडे को ही मुख्य आरोपी मानते हुए कार्रवाई शुरू की।

इसी बीच एक महिला ने पुलिस से संपर्क कर एरंडे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका भरोसा जीता। इसके बाद उसे नासिक और इगतपुरी के विभिन्न होटलों में ले जाकर बार-बार उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को उसके अनुसूचित जाति से होने की जानकारी थी, फिर भी उसने उसका फायदा उठाया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रवींद्र एरंडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 77, आईटी एक्ट की धारा 67(A) और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीसीपी किशोर काले के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाए और उनके गुप्त वीडियो रिकॉर्ड किए। इस खुलासे के बाद पुलिस को शक है कि यह मामला किसी बड़े सेक्स रैकेट का हिस्सा भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi