Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नवीन जिंदल का बड़ा आरोप, TMC द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा रहा है

नवीन जिंदल का बड़ा आरोप, TMC द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा रहा है

Newstrack 1 month ago

West Bengal Election 2026: भाजपा के दिल्ली मीडिया के पूर्व प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी हुमायूं कबीर के माध्यम से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है।

नवीन कुमार जिंदल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति बढ़ रही है और इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और अपराधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। मुर्शिदाबाद के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। वहां हिंदू समुदाय के लोगों पर दबाव और डर का माहौल बनाया गया, जिससे कई लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। उन्होंने इसे कश्मीर से हुए पलायन की तरह की स्थिति बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं भी चिंताजनक हैं और कई मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होती। जिंदल ने कहा कि अगर समय रहते कानून व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए एक मजबूत सरकार की जरूरत है, जो निष्पक्ष रूप से काम करे और सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो किसी एक पक्ष की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हो।

जिंदल ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर को टीएमसी का समर्थन प्राप्त है। वह जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम कर रहे हैं और इससे राज्य का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की स्थितियों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi