Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

नेपाल में ग्लेशियर ढहा और मच गई तबाही, अबतक 332 की मौत, 700 से अधिक लोग लापता

Newstrack 2 weeks ago

Aligarh News: दुनिया भर में अपनी मजबूती के लिए मशहूर अलीगढ़ के ताले और चमचमाते मेटल हैंडीक्राफ्ट अब सिर्फ दुकानों की शोभा नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि सीधे सरकारी खरीद के सबसे बड़े ऑनलाइन बाजार में धूम मचाएंगे।

केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल मिशन को अलीगढ़ में धार देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

जनपद के 'एक जनपद, एक उत्पाद' (ODOP) से जुड़े उद्यमियों और कारीगरों के लिए अब अपने उत्पादों को देशव्यापी पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है। जिला प्रशासन और उद्योग विभाग ने अलीगढ़ के ODOP उत्पादों को Government e-Marketplace यानी GeM पोर्टल के 'जेम बाजार' से जोड़ने की पहल शुरू की है। इसका मतलब साफ है कि अब अलीगढ़ के कारीगरों द्वारा बनाए गए ताले और हार्डवेयर देश के किसी भी सरकारी विभाग में ऑनलाइन बिक सकेंगे।इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने के लिए 2 सितंबर को एक विशेष वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त उद्योग एस.पी. यादव ने बताया कि इस कार्यशाला में अलीगढ़ के दो प्रमुख ODOP उत्पादों-लॉक एवं हार्डवेयर तथा मेटल हैंडीक्राफ्ट-से जुड़े उद्यमियों, निर्माताओं और विक्रेताओं को जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में विशेषज्ञ उद्यमियों को बताएंगे कि GeM पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, अपने उत्पाद की फोटो, कीमत और गुणवत्ता के साथ आकर्षक लिस्टिंग कैसे करनी है और सरकारी ऑर्डर मिलने पर सप्लाई की पूरी प्रक्रिया क्या होगी।उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में मदद करेगा। अभी तक छोटे कारीगरों को सरकारी टेंडर की जटिल प्रक्रिया के कारण बड़ा बाजार नहीं मिल पाता था, लेकिन GeM के माध्यम से यह बाधा दूर होगी। अब बिना किसी बिचौलिए के सीधे सरकारी विभाग उनके ग्राहक बन सकेंगे।

इस पहल से दो बड़े फायदे होंगे। एक ओर अलीगढ़ के तालों और मेटल उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। जब उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी तो कारखानों में काम बढ़ेगा और कारीगरों की आमदनी में भी इजाफा होगा।उपायुक्त उद्योग ने जिले के सभी ODOP उद्यमियों और कारीगरों से अपील की है कि इस मौके को हाथ से न जाने दें और 2 सितंबर की वर्चुअल कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यशाला का लिंक और अन्य जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अलीगढ़ में संपर्क किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi