Dailyhunt
निर्माण कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

निर्माण कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

Newstrack 1 week ago

Sonbhadra News: राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती, घोरावल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता की अनिवार्य रूप से थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूर्ण किया जाए। विलंब या शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का भी जायजा लिया गया, जहां स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण कार्य बाधित होने की जानकारी प्राप्त हुई।

इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देश दिए कि बाउंड्री वॉल निर्माण से संबंधित सभी विवादों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi