Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

NIT Silchar Bharti 2026: एनआईटी सिलचर में नौकरी का मौका, 35 प्रोफेसर पदों पर भर्ती

Newstrack 2 weeks ago

NIT Silchar Bharti 2026: देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी के लिए रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), सिलचर ने प्रोफेसर के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईटी की ओर से जारी 35 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशन के 15 दिन बाद बाद यानी 4 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनआईटी-सिलचर की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद 'डीन (एफडब्ल्यू), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर, डाकघर आरईसी सिलचर - 788010, जिला कछार, असम' पते पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के 10 दिनों के भीतर डाक करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एनआईटी सिलचर से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर करने के बाद एनआईटी सिलचर के बाहर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होने चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय कई गई है, जिसकी गणना 21 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड, शोध प्रकाशनों और क्रेडिट अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 10,500 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,200 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 600 रुपए तय किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi