Dailyhunt
NTR Neel Movie शूटिंग शेड्यूल कैंसिल नहीं हुआ है, जाने कब आएगी फिल्म

NTR Neel Movie शूटिंग शेड्यूल कैंसिल नहीं हुआ है, जाने कब आएगी फिल्म

Newstrack 1 week ago

NTR Neel Movie: भारतीय मनोरंजन जगत की दो बड़ी ताकतें, जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और मशहूर एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, फिल्म 'NTRNeel' के लिए साथ आ रहे हैं। यही वजह है कि यह दर्शकों की सबसे पसंदीदा और मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है।

पिछले कुछ समय से फिल्म में जूनियर एनटीआर के लुक और शूटिंग शेड्यूल कैंसिल होने को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं, जिन्हें अब मेकर्स ने पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया है।

एनटीआर नील की फिल्म पर आया अपडेट (Junior NTR Prasanth Neel Movie NTR Neel Update)-

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए, 'NTRNeel' के मेकर्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया और लिखा- "फिल्म के लुक या शेड्यूल कैंसिल होने को लेकर जो भी अफवाहें चल रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। फिल्म की तैयारी अपनी योजना के अनुसार बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रही है और यह सिर्फ एक रूटीन तैयारी का ब्रेक है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि बिना पुष्टि वाली किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे फैलाएं। फिल्म से जुड़े आधिकारिक अपडेट हमेशा हमारी ओर से ही दिए जाएंगे।

https://x.com/i/status/2041697554849788094

'NTRNeel' प्रशांत नील की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है और इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया जा रहा है। 'KGF' और 'सालार' जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि डायरेक्टर अब आगे क्या नया लेकर आने वाले हैं। यह अपने आप में एक अनोखी बात होगी जब सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक, प्रशांत नील और "मैन ऑफ द मासेस" जूनियर एनटीआर एक साथ काम करेंगे।

'NTRNeel' उन बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। इन दो दिग्गज ताकतों के एक साथ आने से, फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। अब, हर कोई इस फिल्म के बारे में और अधिक जानने के लिए बेताब है। लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट जारी नहीं हुई है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है कि फिल्म कब रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi