Dailyhunt
पाकिस्तान वाली 'सीमा भाभी' का हिंदुओं का बड़ा चैलेंज! '3 बच्चे जरूरी' वाले बयान पर छिड़ी नई बहस

पाकिस्तान वाली 'सीमा भाभी' का हिंदुओं का बड़ा चैलेंज! '3 बच्चे जरूरी' वाले बयान पर छिड़ी नई बहस

Newstrack 3 days ago

Seema Haider Message: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदू-मुस्लिम मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच जनसंख्या और परिवार के आकार को लेकर बहस तेज हो गई है। हाल ही में मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान के बाद अब सीमा हैदर भी इस विषय पर अपनी राय रखती नजर आई हैं, जिससे यह मुद्दा और अधिक सुर्खियों में आ गया है।

सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू में कहा कि हर हिंदू परिवार को कम से कम दो से तीन बच्चे जरूर होने चाहिए। उनका मानना है कि वर्तमान समय में कई लोग केवल एक या दो बच्चे ही पैदा करने का फैसला कर रहे हैं, जिससे हिंदू आबादी में गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी तरफ कुछ समुदाय अधिक बच्चों को जन्म दे रहे हैं, जिससे जनसंख्या का संतुलन प्रभावित हो रहा है। अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि उन्होंने देश को छह "सनातनी" बच्चे दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू परिवारों को कम से कम तीन बच्चों की योजना अपनानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि सीमा हैदर करीब तीन साल पहले पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। वह अपने साथ चार बच्चों को लेकर आई थीं, जबकि बाद में उनके दो और बच्चे हुए। हाल ही में उनके छठे बच्चे के जन्म के बाद वह फिर चर्चा में आ गईं। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनके वकील एपी सिंह बच्चों का परिचय कराते हुए नजर आए। वीडियो में बच्चों को "भारत" और "भारती" नाम से पुकारा गया और उन्हें सनातन धर्म से जुड़ा बताया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi