Pawan Singh New Song Lahanga Se Mahanga: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह अब राजनीति जगत में भी उतर चुके हैं, उन्होंने हाल ही में MLC के लिए शपथ ग्रहण किया, राजनीति में उतरने की वजह से पवन सिंह बेहद व्यस्त रहने लगे है, ऐसे में लंबे समय से पवन सिंह के फैंस उनके नए गाने का इंतजार कर रहे थे, और अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि पवन सिंह का एक बेहद ही धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम लहंगा से महंगा (Lahanga Se Mahanga Bhojpuri Video Song) है, आइए आपको भी पवन सिंह का ये नया गाना दिखाते हैं।
पवन सिंह का नया गाना
पवन सिंह का (Pawan Singh Video) नया गाना "लहंगा से महंगा" यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस और दर्शकों के बीच गर्दा उड़ा दिया है। जी हां! गाना यूट्यूब पर छा गया है और व्यूज के मामले में भी इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पवन सिंह के लहंगा से महंगा गाने की खास बात यह भी है कि यूट्यूब पर गाने के टाइटल में पवन सिंह के नाम के आगे MLC भी लिखा हुआ है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
लहंगा से महंगा भोजपुरी गाने में पवन सिंह (Pawan Singh Latest Song) के साथ भोजपुरी की हॉट अदाकारा निहारिका रायजादा (Niharica Video) नजर आ रहीं हैं। निहारिका रायजादा ने वीडियो में अपना गजब का अंदाज दिखाया है, हॉट अदाएं और बोल्ड डांस निहारिका रायजादा छा गईं हैं और पवन सिंह संग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री एक नंबर लग रही है। वहीं पवन सिंह भी कुछ कम स्वैग नहीं दिखा रहे हैं। लहंगा से महंगा भोजपुरी गाने को पवन सिंह के साथ ही शिवांगी सिंह ने अपनी आवाज दी है, म्यूजिक सरगम आकाश ने दिए हैं, जबकि लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखें हैं। इस गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहा है।

