Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Prayagraj News: प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी, बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कॉरिडोर का लिया जायजा

Prayagraj News: प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी, बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कॉरिडोर का लिया जायजा

Newstrack 1 week ago

प्रयागराज, 06 जुलाई। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को धार्मिक आस्था और विकास कार्यों को एक साथ जोड़ते हुए संगम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों और मंदिर प्रशासन से निर्माण की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर के साथ-साथ बाढ़ से बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन और तीर्थस्थलों के समग्र विकास की दिशा में हनुमान मंदिर कॉरिडोर को एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए मेला प्राधिकरण कार्यालय रवाना हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला प्राधिकरण कार्यालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होने के पहले सीएम बड़े हनुमान जी के मंदिर भी गए। मंदिर के प्रमुख महंत बलवीर गिरि का कहना है कि मुख्यमंत्री जी मंदिर परिसर में बन रहे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं, उन्होंने उसका निरीक्षण भी किया।

महंत बलवीर गिरि ने बताया कि सीएम ने कॉरिडोर के निर्माण और बाढ़ से बचाव की जानकारी भी ली। बड़े हनुमान जी के दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री वहां से मेला प्राधिकरण कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi