Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Raaka Movie: अल्लू अर्जुन की राका में एक और हसीना की एंट्री, जानें क्या होगा रोल

Raaka Movie: अल्लू अर्जुन की राका में एक और हसीना की एंट्री, जानें क्या होगा रोल

Newstrack 3 days ago

Raaka Movie: पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी मेगा बजट फिल्म राका का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी काफी लंबा समय है, लेकिन फैंस अभी से ही उत्साहित हो उठे हैं।

राका मूवी से जुड़ी तमाम तरह की खबरें सामने आती रहती हैं, वहीं अब एक और बेहद ही दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। दरअसल सुनने में आ रहा है कि राका मूवी में अभिनेत्री श्रीलीला की एंट्री हो गई है और यह भी पता चल गया है कि मूवी में उनका क्या रोल होगा, आइए जानते हैं।

राका मूवी में श्रीलीला की एंट्री

राका अल्लू अर्जुन की बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिस तरह पुष्पा और पुष्पा 2 ने दुनियाभर में गर्दा उड़ाया था, दर्शकों को उम्मीद है कि राका भी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, क्योंकि मेकर्स फिल्म को दिलचस्प बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहें हैं। जहां अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण जैसे इंडस्ट्री के टॉप सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं ही, वहीं अब इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीलीला भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकीं हैं।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि श्रीलीला की भी झलक इस फिल्म में देखने को मिलेगी। जी हां! खबरों के अनुसार, राका मूवी में श्रीलीला का आइटम नंबर होगा, जिस तरह श्रीलीला ने पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन संग डांस नंबर किया था, वैसे ही राका में भी अल्लू अर्जुन संग उनका डांस नंबर होगा। हालांकि मेकर्स द्वारा इस खबर को कन्फर्म नहीं किया गया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। यह खबर सुन फैंस खुश हो उठे हैं, क्योंकि एक बार फिर अल्लू अर्जुन और श्रीलीला की जोड़ी पर्दे पर आग लगा सकती है।

कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की राका

बताते चलें कि, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा, इस फ़िल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन Atlee Kumar कर रहें हैं। सन पिक्चर्स द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है, फिल्म का बजट लगभग 700 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं रिलीज डेट के बारे में बताएं तो ये फिल्म अगले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi