Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Raebareli News: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, गैस से भरा ट्रेलर पलटा

Raebareli News: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, गैस से भरा ट्रेलर पलटा

Newstrack 2 weeks ago

Raebareli Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर आज जानपद रायबरेली कै समीप प्रातः लगभग 06:15 बजे चेनज 456+400 (RHS) पर ट्रेलर संख्या MH14NA4901 चालक की थकान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई, जिसका मौके पर ही उपचार कर दिया गया। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई तथा एक्सप्रेसवे की किसी भी अवसंरचना को कोई क्षति नहीं पहुँची।

सूचना मिलते ही अभी हाल ही में निर्माण कार्य सम्पन्न करने वाले अदाणी की RPV टीम तत्काल सक्रिय हुई और 06:48 बजे घटनास्थल पर पहुँच गई। मौके पर गैस रिसाव एवं संभावित विस्फोट के गंभीर खतरे को देखते हुए टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस, 112 आपातकालीन सेवा तथा अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया।

जनसुरक्षा एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए UPRL O&M टीम ने 07:40 बजे से 04:20 बजे तक लगभग 9 घंटे के लिए मीडियन ओपनिंग के माध्यम से दोनों दिशाओं में लगभग 5 किलोमीटर का यातायात डायवर्जन सफलतापूर्वक संचालित किया। इस अवधि में कहीं भी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।

गैस रिसाव को सुरक्षित रूप से नियंत्रित करने तथा माल को उतारने के बाद की क्रेनों की सहायता से 04:30 बजे ट्रेलर को सफलतापूर्वक सीधा कर दिया गया।

वर्तमान में रोड पैट्रोलिंग वैन एवं रूट मैनेजमेट टीमें मलबा हटाने तथा कैरिजवे को पूरी तरह साफ करने का कार्य कर रही हैं। अगले लगभग 30 मिनट में दोनों कैरिजवे पर सामान्य यातायात पूरी तरह बहाल होने की संभावना है।

विशेष उल्लेख: इस लगभग 10 घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर अदाणी की आपरेशन एवं मैनेजमेंट टीम ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, त्वरित समन्वय, धैर्य एवं अद्वितीय कार्यकुशलता का परिचय दिया। टीम ने अत्यंत संवेदनशील एवं संभावित विस्फोटक स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित करते हुए जनसुरक्षा सुनिश्चित की तथा पूरे अभियान के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi