Dailyhunt
Raebareli News: रितेश वर्मा ने यूपीपीसीएस में नायब तहसीलदार पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

Raebareli News: रितेश वर्मा ने यूपीपीसीएस में नायब तहसीलदार पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

Newstrack 0 months ago

Raebareli News: रायबरेली जनपद के प्रतिभाशाली युवा रितेश वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीपीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। रितेश वर्मा 2022 में मुंबई कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त हुए थे और तब से अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) की प्रतिष्ठित परीक्षा के माध्यम से हासिल की, जिसे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

रितेश की प्रारंभिक शिक्षा St. Peter's School, Raebareli से हुई, जहां उन्होंने मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार किया। इसके बाद उन्होंने VIT University, Vellore से इंडस्ट्रियल और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री प्राप्त की। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रितेश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी पूरा ध्यान दिया। मुंबई कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक सेवा के लिए अध्ययन जारी रखा और हाल ही में घोषित यूपीपीसीएस परिणाम में नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए।

रितेश वर्मा के चयन के बाद से लगातार उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करके अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi