Dailyhunt
Raebareli News: शिक्षक खुद को जलाकर फैलाता है ज्ञान का प्रकाश: बीएसए

Raebareli News: शिक्षक खुद को जलाकर फैलाता है ज्ञान का प्रकाश: बीएसए

Newstrack 2 weeks ago

Raebareli: शिक्षक वह ज्योति हैं जो खुद को जलाकर सदैव ही ज्ञान की रोशनी फैलाता रहता है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने महराजगंज ब्लॉक से सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को सम्मानित किया।

कम्पोजिट विद्यालय कोटवा मदनियां में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, मुख्य अतिथि बीएसए राहुल सिंह, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन व समाजसेवी दिनेश चंद्र राठौर रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएम के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद, प्रेमलता देवी व मीरा देवी का सम्मान अतिथियों ने किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती होते हैं, जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करते हैं। शिक्षक वह ज्ञान की ज्योति जो हमेशा ही प्रकाश फैलाता रहता है। स्कूल चलो अभियान के तहत उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए कहा।

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है, वह सदैव ही ज्ञान का प्रकाश फैलाता रहता है। समाजसेवी दिनेश राठौर ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक एक दूसरे के पूरक होते है। वे अपने ज्ञान की रोशनी के पूरे समाज को रोशन करते रहते हैं। गुरु का हमारे जीवन को संवारने में बहुत बड़ा योगदान रहता है। शिक्षकों की पहचान उनके काम से ही होती है। आरएसएम प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को माँ-बाप की सेवा का भी ज्ञान देने की अति आवश्यकता होगी। बीईओ राम मिलन यादव कहा कि पौराणिक काल से ही गुरु ज्ञान के प्रसार के साथ साथ समाज के विकास का बीड़ा उठा रहे हैं। गुरू अज्ञान रुपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला सशक्त माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संस्कार के ज्ञानदीप शिक्षक होते हैं।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक जिस दिन से हम सभी सेवा में आ जाते हैं, उस दिन से सेवानिवृत्त की तिथि भी तय हो जाती है लेकिन शिक्षक का काम समाज शिक्षा की अलख जगाना है जो कि सदैव जारी रहता है। कार्यक्रम के दौरान ही प्राथमिक विद्यालय दौतरा के शिक्षक आशीष सिंह, विष्णु साहू, संजीव बाजपेई व शिक्षक वीरेंद्र प्रजापति को सम्मानित किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वारिस अली, ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह, सोनिया अवस्थी, स्वाति यादव व धर्मेश यादव ने अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन आलोक द्विवेदी व विमला यादव ने किया।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्वेता, जिला महामंत्री संजय कनौजिया, जयकरन, रणविजय सिंह, यादवेन्द्र सिंह, ब्लॉक महामंत्री राकेश गौतम, हेमंत सिंह, देशबंधु चौरसिया, फूलचंद्र यादव, पंकज सिंह, विनोद कनौजिया, पुनीत सिंह, मिथलेश कुमार, राम लखन, मोहित कुमार, श्रीकांत यादव, राम प्रताप सिंह, स्वयंबर सिंह, बजरंग नारायण, अजय कुमार पटेल, नंद कुमार, शायकुल निशां, राम प्रकाश, शिव प्रताप सिंह, छोटेलाल गौतम, मनीष मौर्य, शिल्पी गुप्ता, सुभाष सिंह, मीनाक्षी पाण्डेय, राम लखन, डॉ0 संदीप सोनकर, अनुराग सिंह, अरविन्द यादव, नीलिमा श्रीवास्तव, कविता गौतम, शिल्पी गुप्ता, नंद कुमार, मीनाक्षी पाण्डेय, गीता श्रीवास्तव, राधारानी आदि लोग मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi