Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, तनुज पुनिया समेत कार्यकर्ता हिरासत में

राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, तनुज पुनिया समेत कार्यकर्ता हिरासत में

Newstrack 1 week ago

Hardoi News: हरदोई में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हरदोई रेलवे स्टेशन परिसर भी जलभराव और जर्जर रेलवे आवासों की समस्या से जूझता नजर आया।

इसी बीच साउथ कॉलोनी में एक रेलकर्मी के क्वार्टर पर अचानक विशाल पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया।

हादसे के दौरान क्वार्टर में मौजूद रेलकर्मी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि पेड़ की चपेट में आने से घर का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।रेलवे स्टेशन की साउथ कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या ई-18/एल में रेलवे के पोर्टर अश्विनी कुमार रहते हैं। मंगलवार सुबह बारिश के दौरान वह क्वार्टर के अंदर अकेले मौजूद थे। उनकी पत्नी और बेटी रक्षाबंधन के चलते मायके गई हुई थीं। इसी वजह से हादसे के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

रेलवे क्वार्टर को भी हुआ भारी नुकसान

बताया गया कि सुबह बारिश के बीच अचानक क्वार्टर के पास खड़ा विशाल पेड़ उखड़कर मकान की ओर जा गिरा। पेड़ गिरने की आहट पाकर अश्विनी कुमार घबरा गए। सामने पेड़ को तेजी से गिरता देख वह तत्काल क्वार्टर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। कुछ ही क्षणों में पेड़ का बड़ा हिस्सा आवास पर जा गिरा।हादसे में अश्विनी कुमार सुरक्षित बच गए, लेकिन क्वार्टर के साथ ही क्वार्टर में रखा घरेलू सामान पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

तेज आवाज सुनकर आसपास के रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अश्विनी कुमार की मदद में जुट गए।रेल कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के दौरान साउथ कॉलोनी की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। कई जगह जलभराव के कारण आवासों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। वहीं पुराने और जर्जर रेलवे क्वार्टरों की हालत भी कर्मचारियों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी के जर्जर आवासों का निरीक्षण कराने के साथ परिसर में खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों की भी जांच कराई जाए। समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi