Dailyhunt
Raja Shivaji Cast Fees: क्या राजा शिवाजी के लिए सलमान खान ने नहीं ली फीस, जाने पूरी कास्ट की फीस

Raja Shivaji Cast Fees: क्या राजा शिवाजी के लिए सलमान खान ने नहीं ली फीस, जाने पूरी कास्ट की फीस

Newstrack 6 days ago

Raja Shivaji Cast Fees: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी जिसका उन्होंने निर्देशन किया है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में बॉलीवुड के कई सारे मशहूर एक्टर हैं। तो वहीं फिल्म महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है।

तो वहीं फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। लेकिन फिल्म को जिस तरह से रिव्यू मिल रहे हैं। उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आ रही है। तो वहीं फिल्म को पॉजीटिव व निगेटिव दोनों तरह के रिव्यू मिल रहे हैं। क्योंकि जिन लोगों ने छावा और तानाजी फिल्म देखी है। उनके लिए राजा शिवाजी फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदे है। तो वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी-खासी चल रही है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लेगी। चलिए जानते हैं राजा शिवाजी फिल्म की कास्ट ने कुल कितनी फीस ली है।

राजा शिवाजी मूवी स्टार कास्ट फीस ( Raja Shivaji Movie Star Cast Fees)-

रितेश देशमुख राजा शिवाजी मूवी कास्ट फीस (Ritesh Deshmukh Raja Shivaji Movie Cast Fees)-

रितेश देशमुख फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार प्ले कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है। तो वहीं राजा शिवाजी के लिए रितेश देशमुख ने 15-18 करोड़ रूपए तक फीस लिया है।

संजय दत्त राजा शिवाजी मूवी फीस (Sanjay Dutt Raja Shivaji Movie Fees)-

राजा शिवाजी में संजय दत्त ने अफजल खान की भूमिका निभाई है। तो वहीं फिल्म के लिए संजय दत्त ने 8 से 10 करोड़ रूपए तक फीस ली है।

अभिषेक बच्चन राजा शिवाजी मूवी फीस (Abhishek Bachchan Raja Shivaji Movie Fees)-

अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी फिल्म के लिए संभाजी शाहजी भोसले का किरदार प्ले किया है। तो वहीं राजा शिवाजी फिल्म के लिए 6-8 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

फरदीन खान राजा शिवाजी मूवी फीस (Fardeen Khan Raja Shivaji Movie Fees)-

फरदीन खान फिल्म में शाहजहाँ का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए फरदीन खान ने 2-3 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

महेश मांजरेकर राजा शिवाजी मूवी फीस ( Mahesh Manjrekar Raja Shivaji Fees)-

महेश मांजरेकर ने राजा शिवाजी मूवी के लिए 2-3 करोड़ रूपए तक फीस चार्ज की है।

जेनेलिया डिसूजा राजा शिवाजी मूवी फीस (Genelia Deshmukh Raja Shivaji Movie Fees)-

जेनेलिया डिसूजा फिल्म में साई बाई का किरदार प्ले कर रही हैं। इसके साथ ही फिल्म प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 1-2 करोड़ रूपए तक फीस ली है।

सलमान खान राजा शिवाजी मूवी फीस (Salman Khan Raja Shivaji Movie Fees)-

सलमान खान राजा शिवाजी फिल्म में जीवाजी महाले का किरदार निभा रहे हैं। रितेश देशमुख ने कहा कि सलमान खान ने उनसे खुद आग्रह किया है कि उनको फिल्म में एक रोल मिल जाए। जिसके बाद रितेश देशमुख ने सलमान खान का रोल राजा शिवाजी फिल्म के कंफर्म कर दिया। लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने कितनी फीस ली है। इसके बारे में जानकारी नहीं है। क्या पता सलमान खान ने फिल्म के लिए फीस ही ना ली हो, क्योंकि उनके दोस्त रितेश देशमुख ने ये फिल्म बनाई है। और सलमान खान खुद ये फिल्म करना चाहते थे। और कई बार ऐसा हुआ है जब सलमान खान ने अपने दोस्तों के लिए फ्री में काम कर दिया हो। लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi