Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Raja Shivaji OTT Release: राजा शिवाजी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज,जानिए

Raja Shivaji OTT Release: राजा शिवाजी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज,जानिए

Newstrack 5 months ago

Raja Shivaji OTT Release Date: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म राजा शिवाजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थे। तो वहीं ये साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है।

फिल्म में सलमान खान और अभिषेक बच्चन 23 साल बाद एक-दूसरे के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। तो वहीं सलमान खान (Salman Khan) के कैमियों पर से रितेश देशमुख ने काफी समय बाद पर्दा उठाया है। सलमान खान ने फिल्म में जीवाजी महाले का किरदार प्ले किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी-खासी है। तो वहीं सिनेमाघरों के बाद Raja Shivaji किस ओटीटी पर और कब होगी रिलीज जानिए

राजा शिवाजी ओटीटी रिलीज डेट (Raja Shivaji Movie OTT Release Date)-

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राजा शिवाजी मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में विश्व स्तर पर रिलीज होगी। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और कई अन्य बड़े सितारे हैं। सलमान खान ने फिल्म में कैमियों किया है। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है। तो वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी। रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज की बायोपिक को "प्रेम का श्रम और जीवन भर का सपना" बताया है। यह प्रोजेक्ट सबसे पहले 2015 में सामने आया था, और रितेश ने इस भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने के लिए श्री राजा शिवछत्रपति और शिवचरित्र जैसे ऐतिहासिक ग्रंथों को पढ़ने में कई साल बिताए। रितेश के लिए यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। रितेश और जेनेलिया के नौ वर्षीय छोटे बेटे राहिल ने फिल्म में युवा शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के साथ बड़े पैमाने पर कलाकार शामिल हैं। संजय दत्त ने अफजल खान की भूमिका निभाई है, अभिषेक बच्चन ने संभाजी की भूमिका निभाई है, फरदीन खान ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है, जेनेलिया देशमुख ने साईबाई की भूमिका निभाई है, और भाग्यश्री ने जीजाबाई की भूमिका निभाई है।

इस फिल्म को देखने के लिए थ्रिएटर में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। तो वहीं फिल्म का एडवांस बुकिंग देखकर ऐसा लग रहा है। कि रितेश देशमुख इसे महाराष्ट्र की सबसे बड़ी फिल्म बनाने में कामयाब साबित हो पाएंगे। फिल्म की मूल भाषा मराठी है। तो वहीं मराठी के अलावा फिल्म हिंदी समेत अन्य भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिव्यू दिया जा रहा है। तो वहीं सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी पर रिलीज होगी राजा शिवाजी ये दर्शकों को इंतजार है। बता दे कि अभी तक राजा शिवाजी के ओटीटी रिलीज के लिए तय प्लेटफॉर्म नहीं है। लेकिन रिपोर्ट कि माने तो जियो हॉटस्टार या फिर जी5 पर रिलीज होगी। तो वहीं फिल्म को जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तो वहीं ओटीटी पर 2-3 महीने बाद यानि जुलाई-अगस्त तक रिलीज होगी। लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं है। फिल्म कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi