Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी जोकि काफी समय से चर्चाओं में छाई हुई है। फिल्म अपनी रिलीज से एक दिन दूर है। कल फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज हो जाएगी।
राजा शिवाजी फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म के माध्यम से अभिषेक बच्चन और सलमान खान काफी लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। तो वहीं रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji कैसी है। फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने
रितेश देशमुख मूवी राजा शिवाजी ट्वीटर रिव्यू (Raja Shivaji Twitter Review)-
भारत के और महाराष्ट्र के गौरव कहे जाने वाले महान मराठा राजा शिवाजी के जीवन पर आधारित है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। तो वहीं रितेश देशमुख के अलावा फिल्म मं अभिषेक बच्चन, सलमान खान, विद्या बालन, भाग्यश्री, संजय दत्त, जेनेलिया समेत कई सारे स्टार्स शामिल हैं। फिल्म सिनेमाघरों में मराठा दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। रितेश देशमुख एक दृढ़ निश्चयी नेता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख शिवाजी की पत्नी के रूप में नज़र आती हैं, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती हैं। ट्रेलर में संजय दत्त एक क्रूर शासक और अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोसले के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को उजागर करते हैं।
अन्य प्रमुख कलाकारों में विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी शामिल हैं, जो फिल्म की पूरी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। यह फिल्म भव्य पैमाने पर निर्मित है, जिसमें उच्च स्तरीय एक्शन दृश्य, विस्तृत विश्व-निर्माण और उन्नत तकनीक को दर्शाता है। तो वहीं राजा शिवाजी का पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर आ चुका है।
उमैर संधू ने राजा शिवाजी का पहला रिव्यू शेयर करते हुए लिखा-#राजाशिवाजी ! मुसलमानों के खिलाफ एक और फर्जी प्रचार फिल्म! मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए #रितेशधेसमुख पर शर्म आती है । तुम कितने कायर हो। बॉलीवुड अब हिंदूवुड बन गया है। संवाद पूरी तरह से मुसलमानों के खिलाफ हैं! ऐतिहासिक फिल्म को बर्बाद करने के लिए निर्माताओं पर शर्म आती है। ⭐️1/5⭐️
उमैर संधू ने अपना पक्ष फिल्म को लेकर दिया है। फिल्म वास्तव में कैसी है, ये तो कल दर्शकों के राय के बाद पता चलेगा। फिल्म के बारे में जानने के लिए कल तक यानि 1 मई का इंतजार करना पड़ेगा। जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

