Dailyhunt
Rajpal Yadav ही नहीं, इन सेलेब्स का भी सहारा बने सलमान खान, अक्सर दिखाते हैं अपनी दरियादिली

Rajpal Yadav ही नहीं, इन सेलेब्स का भी सहारा बने सलमान खान, अक्सर दिखाते हैं अपनी दरियादिली

Newstrack 5 days ago

Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लाखों-करोड़ों लोग चाहने वाले हैं, जी हां! उनके फैंस का क्रेज इस कदर है कि भाईजान की मात्र एक झलक देख वे पागल हो जाते हैं। बता दें कि सलमान खान की एक्टिंग से ज्यादा उनके फैंस उनकी सादगी और उनके व्यवहार की वजह से उनके दीवाने बने बैठे हैं, भाईजान का सरल स्वभाव देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं, जिस तरह सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं, ऐसे में उनकी दरियादिली देख फैंस का दिल पिघल जाता है।

अभी हाल ही में सलमान खान अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के सपोर्ट में उतरे, उन्होंने राजपाल यादव के लिए जो बात कही, उसकी चर्चा होने लगी है, चलिए जानते हैं कि राजपाल यादव समेत सलमान खान (Salman Khan) किन लोगों की मदद कर चुके हैं।

राजपाल यादव समेत इन एक्टर्स की कर चुके हैं मदद

सलमान खान ने थोड़ी देर पहले दिन राजपाल यादव की सपोर्ट में एक ट्वीट किया, जो मिनटों में सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया, बता दें कि सलमान खान ने ये ट्वीट तब किया, जब एक इवेंट के दौरान पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव का मजाक उड़ाया, ऐसे में राजपाल यादव के सपोर्ट में सलमान खान ने ट्वीट किया, जिसकी चर्चा होने लग गई है। यहां देखें ट्वीट-

बता दें कि राजपाल यादव इंडस्ट्री के ऐसे पहले शख्स नहीं है, जिनकी मदद सलमान खान ने की, सलमान खान इंडस्ट्री में कई जानी मानी हस्तियों की मदद कर चुके हैं, चाहे वो काम देने के सिलसिले में हो, या फिर आर्थिक तौर पर मदद करना हो, सलमान खान अक्सर लोगों की मदद कर अपनी दरियादिली दिखाते रहते हैं।

राखी सावंत

सलमान खान द्वारा क्वीन राखी सावंत की काफी मदद कर चुके हैं, दरअसल जब राखी सावंत की मां बीमार थीं, उस दौरान सलमान खान ने आर्थिक तौर पर राखी सावंत की मदद की थी, जिसके लिए आज तक राखी सावंत सलमान खान का शुक्रिया अदा करती हैं, राखी अब तो सलमान खान को अपना भाई मानती हैं।

सरोज खान

सरोज खान जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं, सलमान खान उनकी भी मदद कर चुके हैं, जिसका जिक्र सरोज खान ने खुद किया था, सरोज खान ने बताया था कि एक समय था जब उनके पास काम नहीं था और जब वे सलमान खान से मिली तो सलमान खान ने उनसे वादा किया कि वे उन्हें काम दिलाएंगे और सलमान खान ने अपना वादा भी पूरा किया था।

फराज खान

सलमान खान दिवंगत अभिनेता फराज खान की भी मदद करने के लिए आगे आए थे, दरअसल बता दें कि फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया हुआ था, जब वे इन बीमारियों से लड़ रहे थे, उस समय सलमान खान ने उनके मेडिकल का पूरा खर्चा उठाया था।

रेमो डिसूजा

सलमान खान ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की भी मदद की, सलमान खान की मदद के लिए रेमो डिसूजा की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर भाईजान का शुक्रिया अदा किया था।

इस सेलेब्स के साथ ही सलमान खान अभिनेता कवि कुमार आज़ाद, राहुल रॉय जैसे समेत तमाम स्टार्स की मदद कर चुके हैं।

इन एक्टर्स का करियर चमकाया

सलमान खान आर्थिक तौर पर लोगों की मदद करते ही रहते हैं, उन्होंने बहुत से सितारों का करियर भी चमकाया है, जी हां! अभिनेत्रियां जैसे कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, डेजी शाह, सूरज पंचोली, शहनाज गिल और अथिया शेट्टी जैसी कई हस्तियों को ब्रेक दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi