Dailyhunt
Rajpal Yadav के लिए Salman Khan का पोस्ट वायरल, देखिए क्या लिखा

Rajpal Yadav के लिए Salman Khan का पोस्ट वायरल, देखिए क्या लिखा

Newstrack 6 days ago

Salman Khan Supports Rajpal Yadav: कॉमेडियन राजपाल यादव चर्चाओं में बनें हुए हैं, जहां एक तरफ वे अपनी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त चल रहें हैं, वहीं इसी बीच एक अवॉर्ड शो के दौरान जाने माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव का अपमान किया था, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सौरभ द्विवेदी को बुरी तरह ट्रोल किया गया, वहीं अब इसी मामले में सलमान खान अभिनेता राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे हुए हैं, उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो गया है।

सलमान खान उतरे राजपाल यादव के सपोर्ट में

जैसा कि आप सब जानते होंगे कि राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में फंसे हुए हैं, इस केस में वे जेल भी जा चुके हैं, लेकिन अब उन्हें बेल मिल गई है। वहीं हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव का चेक बाउंस केस में मजाक उड़ाया, उन्होंने कहा कि, "डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो लेकिन आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।" सौरभ द्विवेदी का ये बयान सुन नेटीजेंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया, कुछ ने तो सौरभ द्विवेदी के बारे में यह भी कहा कि उन्हें बहुत घमंड हो गया है, सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें नफरतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अब इस मामले में सलमान खान भी कूद पड़े, जी हां! भाईजान ने राजपाल यादव की सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान ने राजपाल यादव के लिए पोस्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया, "राजपाल भाई आप 30 सालों से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत यह है....और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, तो देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडियन में ही है।" सलमान खान का राजपाल यादव के लिए ये ट्वीट उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi