Dailyhunt
Rajpal Yadav ने Salman Khan के ट्वीट का दिया जवाब, जानिए क्या लिखा

Rajpal Yadav ने Salman Khan के ट्वीट का दिया जवाब, जानिए क्या लिखा

Newstrack 2 weeks ago

Rajpal Yadav Salman Khan Tweet: जब से अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव को कानूनी और आर्थिक समस्याओं के कारण जेल की सजा होने की खबर सामने आई है, तब से फिल्म इंडस्ट्री और आम लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं।

लेकिन बहुत कम लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। ऐसे में हमेशा की तरह सलमान खान ने उनका साथ दिया और उनका समर्थन किया। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने पहले भी कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल के दौरान राजपाल यादव की मदद की थी। अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करके उनका हौसला बढ़ाया है। उनके शब्द न सिर्फ राजपाल के लिए, बल्कि हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैं। तो वहीं Rajpal Yadav ने Salman Khan के ट्वीट का जवाब बड़े सम्मानपूर्वक दिया है। चलिए जानते हैं क्या लिखा राजपाल यादव ने सलमान खान के लिए

राजपाल यादव ने सलमान खान के ट्वीट का दिया जवाब (Rajpal Yadav Replied Salman Khan Tweet)-

सलमान खान ने राजपाल यादव का सपोर्ट किया। जिसके जवाब में राजपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा- भाई मेरे तीस साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया,आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं, लव यू भाई,नमन

सलमान खान का ट्वीट (Salman Khan Tweet For Rajpal Yadav)-

"राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और उसमें वैल्यू लाते हो। आपको काम बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा। यही सच्चाई है।

और यह याद रखना कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं। अगर देना है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, इससे क्या फर्क पड़ता है-देना तो इंडिया में ही है।"

https://x.com/BeingSalmanKhan/status/2041421783124042045

यह सलमान खान का एक बहुत ही विनम्र और दयालु कदम है, जो उनके मददगार स्वभाव को दर्शाता है। परिस्थिति कैसी भी हो, वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस बार भी उन्होंने राजपाल यादव को एक बड़े भाई की तरह सपोर्ट किया, उन्हें लगातार प्रेरित किया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलता रहे। यह उनके बीच के गहरे और मजबूत रिश्ते को दिखाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi