Peddi Movie New Release Date: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म Peddi को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक न जाने कितनी बार बदली जा चुकी है, जी हां! जिस तरह से मेकर्स फिल्म (Peddi Movie) की रिलीज डेट में बदलाव कर रहें हैं, उसके चलते दर्शक भी बोर हो गए हैं, जहां मेकर्स ने हाल ही में Peddi की फाइनल रिलीज डेट 25 जून अनाउंस की थी, वहीं अब आज फिर मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया, आइए जानते हैं कि अब Peddi कब थिएटरों में दस्तक देगी।
Peddi मूवी रिलीज डेट
राम चरण ने थोड़ी देर पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Peddi Movie का नया पोस्टर शेयर किया और साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की, हालांकि अच्छी बात यह है कि इस बार फिल्म पोस्टपोन नहीं हुई है, बल्कि मेकर्स ने इसे और पहले रिलीज़ करने की प्लानिंग की है। राम चरण ने Peddi का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि Peddi अब 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बता दें कि 4 जून को पहले टॉक्सिक रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब जब टॉक्सिक की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है तो Peddi के मेकर्स फायदा उठाते हुए अपनी फिल्म को 4 जून को रिलीज करने का फैसला कर चुके हैं, यानी कि अब Peddi 4 जून को थिएटरों में रिलीज की जाएगी। वहीं इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" से होगा।
राम चरण ने Peddi के लिए कितनी ली फीस
राम चरण साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाते है, उनका नाम सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है, उन्होंने Peddi फिल्म के लिए काफी मोटी रकम वसूली (Ram Charan Peddi Movie Fees) है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज किया है।
Peddi मूवी स्टार कास्ट
राम चरण की फिल्म Peddi एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Peddi Actress) रोमांस फरमाते नजर आएंगी। राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी खास रोल अदा करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया है, जबकि इस फिल्म का निर्माण सुकुमार राइटिंग्स, मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज द्वारा किया गया है। Peddi 4 जून को बड़े पर्दे पर तहलका मचाएंगी।

