Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ram Mandir में चढ़ावा चोरी पर फूटा महंत नृत्य गोपाल दास का गुस्सा! बैठक से पहले लिखी चिट्ठी से मची हलचल

Ram Mandir में चढ़ावा चोरी पर फूटा महंत नृत्य गोपाल दास का गुस्सा! बैठक से पहले लिखी चिट्ठी से मची हलचल

Newstrack 1 week ago

Ram Mandir News: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेहद अहम बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की एक चिट्ठी ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले पर लिखे गए इस पत्र में उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी से बचने की अपील भी की है। माना जा रहा है कि यह पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब ट्रस्ट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया जाना है।

दान चोरी की घटना पर जताई नाराजगी

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने पत्र में लिखा कि रामलला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी की घटना से वह बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस तरह का पाप किया है, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके अनुसार, यह केवल आर्थिक नुकसान का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर जताया विश्वास

अपने पत्र में महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस मामले में शामिल प्रत्येक दोषी के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

राजनीति से बचने की अपील

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने संदेश में यह भी कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए इस मामले का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और जांच पूरी होने तक जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की।

आज होगी ट्रस्ट की अहम बैठक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सोमवार दोपहर आयोजित होनी है। इस बैठक में दान चोरी प्रकरण के अलावा बीते वित्त वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट, ट्रस्ट के प्रशासनिक मामलों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार होने की संभावना है।

कई फैसलों पर रहेगी सभी की निगाहें

जानकारी के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और हालिया घटनाक्रम को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। यदि किसी सदस्य से संबंधित कोई निर्णय लिया जाता है, तो उससे पहले संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का मौक़ा दिया जा सकता है। आखिरी फैसले ट्रस्ट के सदस्यों की सहमति और बैठक में हुई चर्चा के आधार पर लिया जाएगा।

दान चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर लोगों की नजर बनी हुई है। ऐसे में सोमवार की यह बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों और भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi