Dailyhunt
Ramayana Cast Net Worth: रणवीर कपूर, यश या सनी देओल नहीं ये हैं रामायण मूवी के सबसे अमीर एक्टर

Ramayana Cast Net Worth: रणवीर कपूर, यश या सनी देओल नहीं ये हैं रामायण मूवी के सबसे अमीर एक्टर

Newstrack 5 days ago

Ramayana Cast Net Worth: नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की रामायण फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। फिल्म के टीज़र ने दर्शकों को बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म का टीजर हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है।

लेकिन इसमें दर्शकों को हनुमान जी की झलक देखने को नहीं मिली है। जिसकी वजह से दर्शकों के मन में इसके लिए भी सवाल थे कि आखिर हनुमान जी को क्यों नहीं दिखाया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ रामायण मूवी में वीएफएक्स का प्रयोग भी काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है। रामायण मूवी के कास्ट की बात करें तो रामायण मूवी में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक और हॉलीवुड के स्टार्स देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं रामायण मूवी में कौन सबसे अमीर एक्टर है।

रामायण मूवी कास्ट नेटवर्थ (Ramayana Movie Cast Net Worth)-

रणवीर कपूर नेटवर्थ (Ranbir Kapoor Net Worth)-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामायण मूवी के लिए रणवीर कपूर ने 150 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। तो वहीं रणवीर कपूर की कुल नेटवर्थ 369 करोड़ रूपए से 400 करोड़ रूपए के करीब है।

यश नेटवर्थ (Yash Net Worth)-

केजीएफ फेम यश ने रामायण मूवी में रावण का किरदार प्ले किया है। तो वहीं उनकी कुल संपत्ति रिपोर्ट के अनुसार 53 करोड़ रूपए के करीब है।

साई पल्लवी नेटवर्थ (Sai Pallavi Net Worth)-

साई पल्लवी की कुल नेटवर्थ 45-50 करोड़ रूपए के करीब है। रामायण मूवी में माता सीता का किरदार निभा रही हैं।

रवि दुबे नेटवर्थ (Ravi Dubey Net Worth)-

रवि दुबे रामायण मूवी में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ रूपए के करीब है।

सनी देओल नेटवर्थ (Sunny Deol Net Worth)-

रामायण मूवी में सनी देओल हनुमान जी का किरदार प्ले कर रहे हैं। सनी देओल की कुल नेटवर्थ 130 करोड़ रूपए के करीब है।

विवेक ओबरॉय नेटवर्थ (Vivek Oberoi Net Worth)-

रिपोर्ट कि माने तो रामायण मूवी में विवेक ओबरॉय विद्युतजीवा का किरदार प्ले कर रहे हैं। तो वरीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवेक ओबरॉय की कुल नेटवर्थ 1200 करोड़ रूपए के करीब है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi