Dailyhunt
Ramayana के Teaser के बाद अगला लुक जारी होगा कब, चल गया पता

Ramayana के Teaser के बाद अगला लुक जारी होगा कब, चल गया पता

Newstrack 4 days ago

Ramayana Third Glimpse: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर (Ramayana Teaser) हनुमान जयंती के दिन यानी कि 2 अप्रैल को जारी किया गया था, टीजर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला, बहुतों ने रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख आलोचनाएं भी की और अभी भी लगातार रणबीर कपूर को नफरत भरे कमेंट्स मिल रहें हैं, लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो रणबीर कपूर को राम के किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं अब रामायण मूवी से जुड़ी एक और दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक पता चल गया है कि अब रामायण मूवी का अगला लुक कब रिवील किया जाएगा।

रामायण मूवी का अगला लुक कब होगा जारी

नितेश तिवारी की मोस्ट चर्चित फिल्म रामायण का अब तक दो लुक जारी किया जा चुका है, सबसे पहले मेकर्स ने 2025 में 3 जुलाई को पहला लुक रिवील किया था, जिसने कई दिनों तक इंटरनेट पर बवाल मचाया था, इसके बाद दूसरा लुक यानी कि टीजर 2 अप्रैल को रिवील किया गया, जिसने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी, वहीं अब मेकर्स तीसरा लुक रिवील करने की भी प्लानिंग कर रहें हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण का तीसरा लुक जुलाई महीने में रिवील किया जाएगा, जी हां! मेकर्स San Diego के कॉमिक कॉन (Comic-Con) में रामायण का तीसरा लुक जारी करेंगे, ये इवेंट 23 से 26 जुलाई तक होगा। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को ही रामायण के तीसरे लुक से पर्दा उठाया जाएगा। रामायण मूवी का इंतजार कर रहे फैंस अगले लुक के लिए एक्साइटेड हो गए हैं और उम्मीद कर रहें हैं कि इस बार मेकर्स यश और साई पल्लवी का लुक रिवील करें, क्योंकि दर्शक इनके लुक को देखने के लिए उत्साहित हुए बैठे हैं।

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी, पहला हिस्सा इसी साल दिवाली पर दस्तक देने को तैयार है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दूबे, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे एक्टर्स हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi