Dailyhunt
Ramayana Teaser Review: रिलीज़ से पहले ही आ गया रामायण की टीजर का रिव्यू, है बहुत ही जबरदस्त

Ramayana Teaser Review: रिलीज़ से पहले ही आ गया रामायण की टीजर का रिव्यू, है बहुत ही जबरदस्त

Newstrack 1 week ago

Ramayana Teaser Review: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, फिल्म का इंतजार दुनिया भर के दर्शक कर रहें हैं, क्योंकि दर्शकों को इस फिल्म से बहुत अधिक उम्मीदें हैं।

रामायण मूवी की रिलीज में अभी कई महीने हैं, ऐसे में मेकर्स जल्द ही रामायण की एक झलक दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं, जी हां! हनुमान जयंती यानी कि 2 अप्रैल को रामायण मूवी का मोस्ट अवेटेड टीजर जारी जाएगा, लेकिन उससे पहले ही टीजर का पहला रिव्यू सामने आ चुका है, आइए जानते हैं।

रामायण की टीजर का रिव्यू आया सामने

रामायण मूवी के टीजर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें हैं, पहले खबरें आईं थीं कि फिल्म का टीजर रामनवमी के दिन जारी किया जाएगा, लेकिन फिर मेकर्स ने ऐलान किया कि टीजर 2 अप्रैल यानी कि हनुमान जयंती के दिन टीजर लॉन्च किया जाएगा। रामायण की टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं, वहीं अब टीजर का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है।

बता दें कि रामायण का टीजर भले ही ऑफशियल तौर पर 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा, लेकिन लॉस एंजिल्स में रामायण के टीजर की स्क्रीनिंग हो चुकी है, वहां मौजूद लोगों ने टीजर देखा और रिव्यू भी दे दिया। सोशल मीडिया पर रिनी जैन नाम की एक फीमेल ने रामायण के टीजर का रिव्यू किया है, जो लॉस एंजिल्स में रामायण के टीजर की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं थीं। उन्होंने इंवेट के दौरान का वीडियो शेयर किया और बताया कि रामायण का टीजर बहुत ही एपिक है, इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि रामायण में रणबीर कपूर ने बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है और राम के रोल में वे अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले हैं। रिनी जैन ये यह भी बता दिया कि टीजर बहुत ही तगड़ा है और 3D में टीजर का एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार रहा। रिनी जैन कमेंट बॉक्स में टीजर की खूब तारीफ करते नजर आईं, जिसकी वजह से दर्शक टीज़र के लिए और अधिक उत्साहित हो गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi