Ranveer Singh Film Pralay: रणवीर सिंह के पैर यकीनन इन दिनों जमीन पर नहीं पड़ रहें होंगे, उनके जीवन में इतनी खुशियां जो छाई हुई है। जी हां! एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है, और दूसरी तरफ उनके घर में एक नया मेहमान आने वाला है।
रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, यानी कि अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण तीन से चार होने वाले हैं। वहीं बता दें कि रणवीर सिंह बहुत ही जल्द अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू करने वाले हैं, जिसका नाम प्रलय है।
रणवीर सिंह की अगली फिल्म होगी प्रलय
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की पाइपलाइन में कई फिल्में (Ranveer Singh Films) हैं, ऐसे में दर्शक कन्फ्यूज हैं कि आखिर रणवीर सिंह की कौन सी फिल्म की शूटिंग अब शुरू करेंगे। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रणवीर सिंह की जॉम्बी पर आधारित फिल्म Pralay ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन अब जो ताजा अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक फिल्म ठंडे बस्ते में नहीं गई है, बल्कि जल्द ही फिल्म पर काम शुरू होने वाला है।
रणवीर सिंह की अगली फिल्म "प्रलय" (Pralay Movie Update) ही होगी, जिसकी शूटिंग वे शुरू करने वाले हैं। रणवीर सिंह की फिल्म "प्रलय" का बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है और जहां तक शूटिंग का सवाल है तो इसी साल अगस्त महीने में प्रलय फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। प्रलय फिल्म का निर्देशन जय मेहता करने वाले हैं। रणवीर सिंह के अलावा प्रलय फिल्म में और कौन से एक्टर्स नजर आएंगे, इससे जुड़ी कुछ भी अपडेट सामने नहीं आई है।
रणवीर सिंह की अन्य फिल्में
रणवीर सिंह जहां अगस्त महीने से अपनी फिल्म प्रलय की शूटिंग शुरू करेंगे, वहीं इसके बाद वे आदित्य धर संग एक और फिल्म में काम करेंगे, जी हां! धुरंधर के बाद आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह संग काम करेंगे, फिलहाल आदित्य धर की फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग 2027 की मार्च में शुरू की जाएगी। आदित्य धर और रणवीर सिंह को फिर से साथ देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

