Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Salaar 2 Update: कब शुरू होगा सालार 2 पर काम, निर्देशक ने किया खुलासा

Salaar 2 Update: कब शुरू होगा सालार 2 पर काम, निर्देशक ने किया खुलासा

Newstrack 2 weeks ago

Salaar 2 Update: प्रभास की फिल्म सालार साल 2023 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन इतिहास रच दिया था। जी हां! सालार 2023 की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई थी। सालार की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने सालार 2 का भी ऐलान कर दिया था, जिसके बाद से ही दर्शक सालार 2 का इंतजार कर रहें हैं, हालांकि अब तक सालार 2 से जुड़ी कोई भी ऑफशियल अपडेट मेकर्स द्वारा नहीं दी गई, लेकिन अब जाकर फिल्म की निर्देशक प्रशांत नील ने खुद खुलासा किया है कि उनकी फिल्म सालार के सीक्वल पर काम कब शुरू किया जाएगा, आइए जानते हैं।

कब शुरू होगा सालार के सीक्वल पर काम

प्रभास की फिल्म सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था, जो KGF जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। प्रशांत नील ने खुद सालार 2 पर दिलचस्प अपडेट दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में सालार 2 के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनकी फिल्म ड्रैगन रिलीज हो जाएगी, उसके तुरंत बाद ही प्रशांत नील सालार 2 पर काम करेंगे।

बता दें कि प्रशांत नील अभी अपनी मच अवेटेड फिल्म ड्रैगन को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका धमाकेदार टीजर उन्होंने 20 मई को लॉन्च किया। ड्रैगन मूवी में जूनियर NTR, अनिल कपूर और रुक्मिणी वसंत जैसे एक्टर्स हैं। प्रशांत नील इस वक्त अपनी इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे वे बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं। ड्रैगन 2027 की जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, यानी कि जून के बाद ही प्रशांत नील सालार 2 मूवी पर काम शुरू करेंगे।

सालार स्टार कास्ट

बताते चलें कि प्रभास के अलावा सालार फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी सहित जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे, वहीं ये सभी एक्टर्स सालार के दूसरे पार्ट का भी हिस्सा होंगे। वहीं सालार 2 की रिलीज के बारे में बताएं तो फिल्म 2028 के अंत या फिर 2029 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। प्रशांत नील के पास KGF 3 भी है, वहीं उन्होंने यह भी हिंट दिया है कि ड्रैगन 2 भी आएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi