Dailyhunt
Sant Kabir Nagar News: सियासी घमासान, सांसद पप्पू निषाद ने मंत्री ओ.पी. राजभर पर बोला तीखा हमला

Sant Kabir Nagar News: सियासी घमासान, सांसद पप्पू निषाद ने मंत्री ओ.पी. राजभर पर बोला तीखा हमला

Newstrack 6 days ago

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा दिए गए हालिया बयानों के बाद स्थानीय सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने उन पर तीखा पलटवार किया है।

सांसद ने ओ.पी. राजभर के राजनीतिक सफर और उनके बयानों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पप्पू निषाद ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर आज जिस राजनीतिक स्थिति में हैं, वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की वजह से संभव हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर अब भाजपा के साथ सत्ता का लाभ ले रहे हैं और अपने समाज तथा गरीब वर्ग के लिए किए गए वादों को भूल चुके हैं। सांसद ने यह भी कहा कि जनता इस कथित धोखे का जवाब आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।

राजनीतिक चर्चा के दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि वहां की जनता एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनकी सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने ओ.पी. राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सत्ता के सहारे बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।महिला आरक्षण के मुद्दे पर पप्पू निषाद ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्षधर हैं। उनके अनुसार यह कदम वास्तविक सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी और इससे महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर मजबूत भागीदारी मिलेगी।इस पूरे बयानबाजी ने संतकबीरनगर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में इस पर और सियासी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi