Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Shravasti News: डीएम ने स्काउट-गाइड गतिविधियां बढ़ाने और स्कूलों में नियमित प्रशिक्षण के दिए निर्देश

Shravasti News: डीएम ने स्काउट-गाइड गतिविधियां बढ़ाने और स्कूलों में नियमित प्रशिक्षण के दिए निर्देश

Newstrack 1 week ago

Hardoi News: दुकान की टीन काटकर किराने का सामान और नकदी चोरी करने के मामले में संडीला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद हुई है।

कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया था या नहीं।मामले की शुरुआत 31 अगस्त 2026 को हुई, जब राजेश कुमार ने सांडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान की टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और किराने का सामान तथा रुपये चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 338/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना आगे बढ़ने पर धारा 317(2) भी बढ़ाई गई।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने घटना की छानबीन के दौरान संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई और दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी कुरारी, जनपद उन्नाव, पवन कुमार पुत्र राजू निवासी हरिगहना, हरदोई, गौतम पुत्र बाबाशंकर निवासी माखी, उन्नाव तथा नीतू पत्नी गौतम निवासी माखी, उन्नाव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 2.5 किलोग्राम छोटी इलायची, 2.8 किलोग्राम बड़ी इलायची, 6.2 किलोग्राम बादाम और 2,030 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने चोरी की घटना से जोड़ते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह के साथ उपनिरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक दीनबंधु सिंह, कांस्टेबल सचिन भड़ाना, कांस्टेबल तालिब और महिला कांस्टेबल प्रिया प्रजापति शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और बरामदगी तथा पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi