Dailyhunt
Shravasti News: हीटवेव और डूबने से बचाव के लिए डीएम का जागरूकता अभियान शुरू

Shravasti News: हीटवेव और डूबने से बचाव के लिए डीएम का जागरूकता अभियान शुरू

Newstrack 1 week ago

Shravasti News: तराई में लगातार बढ़ रहे गर्मी ( तापमान) और गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब पोखरों में नहाने से हो रही मौतों को लेकर अनोखी पहल शुरू की है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर जनपद में डूबकर हो रही मृत्यु और हीटवेव की बढ़ती संभावना को देखते हुए विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया हैं जिसके क्रम में आपदा मित्र विद्यालयों और ग्रामीणों के मध्य जाकर आम जनमानस को एवं छात्रों को हीटवेव एवं डूबने से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने अपने कार्यालय में हीटवेव से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये हैं। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ संचालित करने के लिए निर्देश दिया है साथ ही जीव जंतुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है । सिंचाई विभाग एवं जिला पंचायत राज विभाग को तालाबों मे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम ने समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, पेट्रोल पंप संचालकों एवं समाजसेवी संस्थाओं से आम जनमानस को हीटवेव से बचाने के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करने की अपील की है ।

डीएम ने आमजनमानस से अपील की है कि गर्मी के दिनों मे सीधे धूप के प्रभाव मे आने से बचें। धूप से बचने के लिए हल्के रंग के धीले कपड़े पहनें, अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। अधिक परिश्रम का काम करने वाले नागरिक कार्य के मध्य थोड़ी थोड़ी देर विश्राम करें। शरीर अधिक गर्म लगने पर स्नान करें। ठंडक प्रदान करने वालों फलों एवं पेय पदार्थों का सेवन करें। कमरे और घरों को यथासंभव ठंडा रखें। दिन मे 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप होती है ऐसे समय मे यथासंभव बाहर न जायें। अत्याधिक गर्मी में व्यायाम न करें। सूखी पत्तियां, पराली आदि न जलायें। बच्चों व पालतू जानवरों को धूप में एवं बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। हीटवेव से बचाव कर इस आपदा से आसानी से बचा जा सकता है इसलिए स्वयं यह उपाय अपनायें और अपने आस पास के समुदाय को भी जागरूक करे़ं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi