Dailyhunt
Siddharth Nagar News: जनगणना 2027:  तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Siddharth Nagar News: जनगणना 2027: तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Newstrack 2 weeks ago

नगणना 2027: तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न (Photo- Newstrack)

Census 2027: Preparations concluded with meeting chaired by Tej, DM

Siddharth Nagar News: सिद्धार्थनगर।

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण, मकानों की गणना एवं स्वगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस दौरान जनपद के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों का समय से प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे निर्धारित प्रारूप के अनुसार सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े एकत्र कर सकें। जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि स्वगणना के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ग्राम पंचायतों, नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश से नियुक्त नोडल अधिकारी नागेन्द्र यादव, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi