Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Siddharthnagar News: चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक व 10 हजार रुपये बरामद

Siddharthnagar News: चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक व 10 हजार रुपये बरामद

Newstrack 4 days ago

चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक व 10 हजार रुपये बरामद (Photo- Newstrack)

Theft kidnappers revealed, two accused arrested, two bikes and Rs 10,000 recovered

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बांसी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है।

संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दू सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को पचपेडिया तिराहे के पास से श्यामसुन्दर मौर्य और इन्द्रजीत मौर्य निवासी मुडार खुर्द, थाना कोतवाली बांसी को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कोतवाली बांसी, शोहरतगढ़, भवानीगंज और ढेबरुआ थानों में दर्ज चोरी के विभिन्न मुकदमों में वांछित थे। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने बताया

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक स्वामीनाथ भास्कर, एंटी थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान सहित कोतवाली बांसी, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi